- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- शाजापुर
- /
- 75 वां आजादी का अमृत महोत्सव -...
75 वां आजादी का अमृत महोत्सव - महिला स्वयं सहायता समूहों को क्रेडिट लिंकेज!

डिजिटल डेस्क | शाजापुर जनकल्याण और सुराज के 20 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर 01 अक्टूबर को मुख्यमंत्री श्री शिवराजसिंह चौहान जिला शिवपुरी से राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन, पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग के महिला स्वयं सहायता समूहों के क्रेडिट लिंकेज कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। मुख्यमंत्री श्री चौहान के उद्बोधन का सीधा प्रसारण दूरदर्शन/यू-ट्यूब/फेसबुक लाईव/वेबकास्ट के माध्यम से किया जायेगा। कार्यक्रम का सीधा प्रसारण अधिक से अधिक स्वयं सहायता समूहों की दीदियों व समस्त जन को दिखाया जाना हैं।
इस दौरान सांसद गण, विधायक गण एवं अन्य जनप्रतिनिधियों को एनआईसी विवेकानंद सभाकक्ष में तथा समूह सदस्यों के साथ-साथ ग्राम पंचायत, जनपद पंचायत एवं जिला पंचायत स्तर के जन प्रतिनिधियों, गणमान्य नागरिकों को भी प्रसारण दिखाया जाने के लिए आमंत्रित किया गया हैं। कार्यक्रम को जिला व जनपद मुख्यालय के साथ साथ समस्त ग्राम पंचायतो, ग्राम संगठनो एवं सीएलएफ के कार्यालयों पर ग्रामीण स्व सहायता समूह की दीदियों द्वारा देखा व सुना जायेगा।
Created On :   1 Oct 2021 5:10 PM IST