IPL 2025 Live: रोमांचक मोड़ पर पहुंचा आईपीएल 2025 का चौथा मैच, हार मानने को तैयार नहीं दिल्ली कैपिटल्स

- मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी एलएसजी ने 8 विकेटों के नुकसान पर बनाए 209 रन
- मैच में जीतने के लिए दिल्ली कैपिटल्स को 210 रनों की जरूरत
- विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी क्रिकेट स्टेडियम में खेला जा रहा मुकाबला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आईपीएल 2025 का चौथा मुकाबला लखनऊ सुपर जायंट्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा। दोनों टीमें विशाखापत्तनम के डॉ वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए-वीडीसीए क्रिकेट स्टेडियम में आमने-सामने होंगे। मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार शाम 7.30 बजे होगी। वहीं, मैच में टॉस दिल्ली कैपिटल्स ने जीता है जिसके बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल ने पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ सुपर जायंट्स ने 8 विकेटों के नुकसान पर 209 रन बनाए।
डीसी की स्क्वाड
जेक फ्रेजर-मैकगर्क, फाफ डु प्लेसिस, अभिषेक पोरेल, केएल राहुल (विकेटकीपर), अक्षर पटेल (कप्तान), ट्रिस्टन स्टब्स, आशुतोष शर्मा, मिशेल स्टार्क, कुलदीप यादव, मुकेश कुमार, टी नटराजन, करुण नायर, मोहित शर्मा, दुशमंथा चमीरा, अजय जादव मंडल, दर्शन नालकंडे, समीर रिजवी, डोनोवन फरेरा, त्रिपुराना विजय, मानवंत कुमार एल, विप्रज निगम, माधव तिवारी।
एलएसजी की स्क्वाड
अर्शिन कुलकर्णी, मिशेल मार्श, ऋषभ पंत (विकेटकीपर/कप्तान), निकोलस पूरन, आयुष बदोनी, डेविड मिलर, अब्दुल समद, शार्दुल ठाकुर, आरएस हैंगरगेकर, रवि बिश्नोई, शमर जोसेफ, आकाश दीप, शाहबाज अहमद, मणिमारन सिद्धार्थ, आकाश महाराज सिंह, एडेन मार्करम, अवेश खान, हिम्मत सिंह, मैथ्यू ब्रीट्जके, आर्यन जुयाल, युवराज चौधरी, मयंक यादव, प्रिंस यादव, दिगवेश राठी।
Live Updates
- 24 March 2025 10:37 PM IST
ट्रिस्टन स्टब्स भी लौटे पवेलियन
13वें ओवर की शुरुआती दो गेंदों में दो दमदार छक्के जड़ने के बाद दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाज ट्रिस्टन स्टब्स मनिमरण सिद्धार्थ की गेंद का शिकार हो गए।
- 24 March 2025 10:34 PM IST
12 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
मुकाबले की दूसरी पारी में 12 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 12 ओवरों में रन चेज के लिए मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेटों के नुकसान पर 101 रन बना लिए हैं।
- 24 March 2025 10:29 PM IST
11 ओवरों के बाद टीम का स्कोर
मुकाबले में रोमांच बढ़ गया है। एलएसजी के दिए टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 11 ओवरों में 5 विकेट गंवाकर 95 रन जोड़ लिए हैं।
- 24 March 2025 10:25 PM IST
10 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स के दिए टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 विकेटों के नुकसान पर 88 रन बना लिए हैं।
- 24 March 2025 10:18 PM IST
9 ओवरों के बाद दिल्ली कैपिटल्स का स्कोर
रन चेज करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 9 ओवरों में 5 विकेट के नुकसान पर 83 रन बना लिए हैं।
- 24 March 2025 10:08 PM IST
डु प्लेसिस भी लौटे पवेलियन
दिल्ली कैपिटल्स को एक के बाद एक झटके लगते जा रहे हैं। 7वें ओवर की चौथी गेंद पर टीम ने फाफ डु प्लेसिस का विकेट गंवा दिया। सातवें ओवर के बाद टीम का स्कोर 5 विकेटों के नुकसान पर 65 रन बना लिए हैं।
- 24 March 2025 10:06 PM IST
पॉवर प्ले की हुई समाप्ति
मुकाबले में दूसरी पारी का पॉवर प्ले समाप्त हो चुका है। इस दौरान रन चेज कर रही दिल्ली कैपिटल्स ने 4 विकेटों के नुकसान पर 58 रन बना लिए थे।
- 24 March 2025 10:04 PM IST
एलएसजी को मिली चौथी सफलता
दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स को छठे ओवर की तीसरी गेंद पर कप्तान अक्षर पटेल के विकेट के विकेट के रूप में चौथी सफलता हाथ लगी है।
- 24 March 2025 10:00 PM IST
5 ओवरों के बाद डीसी का स्कोर
एलएसजी के दिए टारगेट का पीछा करते हुए दिल्ली कैपिटल्स ने 5 ओवरों में 3 विकेट गंवाकर 45 रन जोड़ लिए हैं।
- 24 March 2025 9:54 PM IST
4 ओवरों के बाद डीसी का स्कोर
मुकाबले में रन चेज के लिए मैदान में उतरी दिल्ली कैपिटल्स ने 4 ओवरों में 3 विकेटों के नुकसान पर 32 रन जोड़ लिए हैं।
Created On :   24 March 2025 6:48 PM IST