IPL 2025 Live: जीत की दहलीज पर पहुंची चेन्नई सुपर किंग्स, रचिन रविंद्र ने अर्धशतक जड़ सुनिश्चित की टीम की जीत

- क्रिकेट के 'एल क्लासिको' में मुंबई ने 9 विकेटों के नुकसान पर खड़ा किया 155 रनों का स्कोर
- चेन्नई के चिदंबरम स्टेडियम में खेला जा रहा क्रिकेट का 'एल क्लासिको'
- सीएसके ने टॉस जीतकर चुनी थी गेंदबाजी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इंडियन प्रीमियर लीग 2025 के तीसरे मैच में टूर्नामेंट के इतिहास की दो सबसे सफल टीमें यानी मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंगस की भिड़ंत होने वाली है। दोनों टीमों के बीच क्रिकेट के 'एल क्लासिको' की मेजबानी चेन्नई का चिदंबरम स्टेडियम करने वाला है। इस मैच में सीएसके की कप्तानी ऋतुराज गायकवॉड़ करने वाले हैं। वहीं, मुंबई इंडियंस की कमान सूर्यकुमार यादव के हाथों में है। मुकाबले में सीएसके ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया। मुंबई इंडियंस ने पहले बैटिंग करते हुए 9 वकेटों के नुकसान पर 155 रन बनाए हैं। अब सीएसके को जीत के लिए 156 रनों की जरूरत है।
Live Updates
- 23 March 2025 8:11 PM IST
8 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस की स्कोर
एमआई और सीएसके के बीच खेले जा रहे हाईवोल्टेज मैच में 8 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन 8 ओवरों में मुंबई इंडियंस ने 3 विकेटों के नुकसान पर 66 रन बना लिए हैं।
- 23 March 2025 8:05 PM IST
7 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुकाबले में 7 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन सात ओवरों में मुंबई इंडियंस ने 3 विकेटों के नुकसान पर 59 रन बना लिए हैं। क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव (20) और तिलक वर्मा (14) मौजूद हैं।
- 23 March 2025 8:01 PM IST
खत्म हुआ पॉवर प्ले
मुकाबले में टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस ने पॉवर प्ले में तीन विकेट गंवा चुकी है। इस दौरान उन्होंने इन तीन विकेटों के नुकसान पर 52 रन बनाए हैं। इस वक्त क्रीज पर कप्तान सूर्यकुमार यादव और तिलक वर्मा मौजूद हैं। इस दौरान टीम ने 50 रनों का आंकड़ा भी पार कर लिया है।
- 23 March 2025 7:55 PM IST
5 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस को लगा तीसरा झटका
मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करने उतरी मुंबई इंडियंस को 5वें ओवर की तीसरी गेंद पर तीसरा झटका लगा। इस दौरान फिरकी के जादूगर रवि अश्विन ने विल जैक्स को पवेलियन का रास्ता दिखाया। 5 ओवरों के बाद टीम का स्कोर 3 विकेटों के नुकसान पर 44 रन है।
- 23 March 2025 7:50 PM IST
4 ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
चिदंबरम स्टेडियम में खेले जा रहे आईपीएल 2025 के तीसरे मैच की पहली पारी में 4 ओवरों का खेल समाप्त हो चुका है। इन चार ओवरों में पहले बल्लेबाजी कर रही मुंबई इंडियंस ने 2 विकेटों के नुकसान पर 30 रन बना लिए हैं।
- 23 March 2025 7:46 PM IST
तीन ओवरों के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
चेन्नई के खिलाफ बल्लेबाजी करते हुए मुंबई इंडियंस ने तीन ओवरों में 2 विकेट के नुकसान पर 21 रन जोड़ लिए हैं।
- 23 March 2025 7:43 PM IST
सीएसके के हाथ लगी दूसरी सफलता
मुकाबले की तीसरे ओवर में चेन्नई सुपर किंग्स के गेंदबाज खलील अहमद को दूसरी सफलता हाथ लगी। ओवर की दूसरी गेंद पर उन्होंने रयान रिकेल्टन को पवेलियन रवाना किया।
- 23 March 2025 7:40 PM IST
दूसरे ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ हाईवोल्टेज मैच में मुंबई इंडियंस का स्कोर दूसरे ओवर के बाद 1 विकेट के नुकसान पर 17 रन है। इस वक्त क्रीज पर बल्लेबाज विल जैक्स और रयान रिकेल्टन मौजूद हैं।
- 23 March 2025 7:36 PM IST
पहले ओवर के बाद मुंबई इंडियंस का स्कोर
मुंबई इंडियंस की शुरुआत तो काफी खराब रही। पहले ही ओवर में उन्हें अपने दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा का विकेट गंवाना पड़ा। पहले ओवर के बाद टीम का स्कोर 1 विकेट के नुकसान पर 4 रन था।
- 23 March 2025 7:33 PM IST
पहले ओवर में रोहित लौटे पवेलियन
मुकाबले की पहली ओवर में एमआई के दिग्गज बल्लेबाज रोहित शर्मा खलील अहमद का शिकार हो गए। इस दौरान वह अपना खाता भी नहीं खोल सके थे।
Created On :   23 March 2025 6:49 PM IST