मध्यप्रदेश उपचुनाव: 13 विधानसभा सीटों में से 10 पर बाजी मारने वाली इंडिया गठबंधन अमरवाड़ा में कैसे हार गई? कांग्रेस ने बताया कारण

13 विधानसभा सीटों में से 10 पर बाजी मारने वाली इंडिया गठबंधन अमरवाड़ा में कैसे हार गई? कांग्रेस ने बताया कारण
  • 7 राज्यों की 13 सीटों पर परिणाम घोषित
  • 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने लहराया परचम
  • अमरवाड़ा सीट पर कांग्रेस ने बताया हार का कारण

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश में 7 राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनाव के नतीजों का ऐलान हो चुका है। जिसमें से 10 सीटों पर इंडिया गठबंधन ने जीत दर्ज की है। जबकि, केंद्र की सत्ता में तीसरी बार काबिज हुई एनडीए को केवल 2 सीटों पर जीत मिली है। जबकि 1 कैंडिडेट ने निर्दलीय जीत हासिल की है। इन सीटों में से इंडिया गठबंधन की अगुवाई वाली कांग्रेस की हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर और मध्यप्रदेश की अमरवाड़ा सीट पर हार हुई है। इस सीट पर भाजपा, कांग्रेस और गोंडवाना गणतंत्र पार्टी के बीच मुकाबला था। इसके बाद अब कांग्रेस ने अमरवाड़ सीट पर अपने हार का कारण बताया है।

कांग्रेस ने हार पर कही ये बात

कांग्रेस ने कहा कि अमरवाड़ा सीट पर हार का मुख्य कारण त्रिकोणीय मुकाबला था। इस वजह से पार्टी को हार का सामना करना पड़ा है। मध्यप्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव में कांग्रेस उम्मीदवार नकुलनाथ को गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से हार मिली थी। अमरवाड़ा सीट पर उपचुनाव में इस बार कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए उम्मीदवार कमलेश प्रताप शाह ने 83,105 वोटों के साथ जीत दर्ज की है। उनके सामने कांग्रेस प्रत्याशी धीरेन शाह को 80,078 वोट ही मिले थे। जबकि, गोंडवाना गणतंत्र पार्टी से देवी राम भलावी को 28,723 वोट हासिल हुए थे।

चुनाव के नतीजे सामने आने के बाद से कांग्रेस अपने हार की वजह गोंडवाना गणतंत्र पार्टी पर थोपने में लगी है। कांग्रेस प्रवक्ता मुकेश नायक ने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान भी गोंडवाना पार्टी के प्रत्याशी ने 80 हजार से अधिक वोटों से जीत हासिल की थी। भविष्य में होने वाले चुनावों में हार से बचने के लिए पार्टी मंथन करने पर जोर देगी। इस बीच अमरवाड़ा पर जीत दर्ज करने वाले कमलेश प्रताप शाह की जीत पर पार्टी काफी खुश नजर आ रही है। शाह की जीत के मार्जिन के सवाल पर भाजपा के मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल कुछ भी कहने से बचते नजर आए।

भाजपा प्रभारी ने कही ये बात

भाजपा के मीडिया प्रभारी ने कहा कि फिलहाल पार्टी शाह की जीत से काफी खुश नजर आ रही है। उन्होंने कहा कि भविष्य में पार्टी इस पर मंथन किया जाएगा कि पार्टी इतने कम मार्जिन के साथ क्यों जीती? आशीष अग्रवाल ने कहा कि अमरवाड़ा में जीत का क्रेडिट भाजपा कार्यकर्ताओं को जाता है। उन्होंने कहा कि भाजपा ने प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व में जीत का कारवां आगे बढ़ा रही है।

Created On :   13 July 2024 6:54 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story