हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से भरा नामांकन पर्चा, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी को शायराना अंदाज में दिया बड़ा संदेश

विनेश फोगाट ने जुलाना सीट से भरा नामांकन पर्चा, कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने बीजेपी को शायराना अंदाज में दिया बड़ा संदेश
  • हरियाणा चुनाव में नामांकन की लास्ट डेट 12 सितंबर
  • 8 अक्टूबर को होंगे हरियाणा में विधानसभा चुनाव
  • सड़कों पर विनेश फोगाट के समर्थक ने किया स्वागत

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट ने बुधवार को जुलाना विधानसभा सीट से अपना नामांकन दाखिल किया। इस दौरान फोगाट के साथ लोकसभा सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा के अलावा कांग्रेस पार्टी के कई कार्यकर्ता नजर आए। इसके बाद पहलवान विनेश फोगाट ने मीडिया से कहा, "हम मेहनत कर रहे हैं। मैंने पहलवानी करते हुए सीखा है कि दुश्मन को कभी कमजोर नहीं समझना चाहिए। हम सरकार में आकर हर वर्ग के भले के लिए मेहनत कर रहे हैं। जुलाना के लोगों ने मुझे बहू से ज्यादा बेटी माना है। मैं बहुत भाग्यशाली हूं।"

बड़ी जीत होगी- दीपेंद्र सिंह हुड्डा

कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "बड़ी जीत होगी। केवल जुलाना ही नहीं पूरे हरियाणा में प्रचंड बहुमत से कांग्रेस पार्टी की सरकार भूपेंद्र सिंह हुड्डा के नेतृत्व में बनने जा रही है। लोगों ने मन बना लिया है। हरियाणा के जन जन ने ठाना है कांग्रेस पार्टी की सरकार को लाना है और भाजपा को हरियाणा से भगाना है। जुलाना से हमारी बहन विनेश फोगाट को बड़ी जीत दिलाना है।"

इससे पहले बीजेपी सांसद बृजभूषण शरण सिंह पर कांग्रेस सांसद दीपेंद्र सिंह हुड्डा ने कहा, "जिन पर जघन्य अपराधों का आरोप है और जिन पर सुप्रीम कोर्ट के आदेश पर FIR दर्ज की गई है और जिन पर 6 लड़कियों से छेड़छाड़ का आरोप दिल्ली की एक अदालत ने तय किया है। मुझे नहीं लगता कि मेरे लिए उस व्यक्ति के बयानों का जवाब देना भी उचित है जिस पर इतने जघन्य अपराध का आरोप है।''

नामांकन दाखिल करने से पहले रोड शो

जुलाना विधानसभा सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और पहलवान विनेश फोगाट अपना नामांकन दाखिल करने से पहले नामांकन रैली में शामिल हुईं। जहां सड़कों पर विनेश फोगाट के समर्थक ने उनका स्वागत किया।

कब होगा हरियाणा में चुनाव?

हरियाणा में कुल 90 विधानसभा सीटें हैं। हरियाणा में चुनाव 5 अक्टूबर को होना है। नामांकन की लास्ट डेट 12 सितंबर है और नामांकन पात्रों की जांच 13 सितंबर को होगी। नाम वापस लेने की लास्ट डेट 16 सितंबर है। मतपत्रों की गिनती 8 अक्टूबर को होगी।

हरियाणा विधानसभा में कुल 90 सीटें हैं। जिसमें से 73 सामान्य और 17 एससी की सीटें हैं। हरियाणा विधानसभा का वर्तमान कार्यकाल 3 नवंबर को खत्म हो रहा है।

Created On :   11 Sept 2024 11:25 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story