लोकसभा चुनाव 2024: सांसद बने विधायकों के इस्तीफे का दौर शुरू, अखिलेश यादव ने किया रिजाइन, इस सीट से राहुल गांधी भी देंगे इस्तीफा

सांसद बने विधायकों के इस्तीफे का दौर शुरू, अखिलेश यादव ने किया रिजाइन, इस सीट से राहुल गांधी भी देंगे इस्तीफा
  • विधायकों का इस्तीफा देने के सिलसिला जारी
  • अखिलेश यादव ने सौंपा इस्तीफा, राहुल गांधी भी देंगे इस्तीफा
  • जानिए यूपी, महाराष्ट्र, पंजाब और असम से बने सांसद

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। इस बार लोकसभा चुनाव में कई राजनीतिक पार्टी के विधायकों ने जीत हासिल कर संसद तक का सफर तय किया है। ऐसे में अब विधायकों के इस्तीफे का दौर शुरू हो गया है । इस कड़ी में समाजवादी पार्टी के सुप्रीमो अखिलेश यादव ने बुधवार को उत्तरप्रदेश की करल विधानसभा सीट से अपना इस्तीफा सौंपा दिया है। अखिलेश ने लोकसभा चुनाव में यूपी की कन्नौज सीट से बंपर जीत दर्ज की है। अब तक भाजपा सांसद जितिन प्रसाद और सपा नेता अवधेश प्रसाद अपने-अपने पद से इस्तीफा दे चुके हैं। इसके अलावा यूपी की लोकसभा सीटों पर सात विधायक ने भी चुनाव जीत है।

राजनीतिक गलियारों में कांग्रेस सांसद राहुल गांधी के भी इस्तीफे देने की खबरे हैं। इस बार राहुल गांधी ने यूपी की रायबरेली और केरल की वायनाड लोकसभा सीट पर चुनाव जीता था। फिलहाल, इन दोनों ही सीटों पर राहुल गांधी की ओर से कोई फैसला नहीं लिया गया है। साल 2019 के लोकसभा चुनाव में वायनाड सीट पर जीत दर्ज की थी। वह इस सीट का प्रतिनिधित्व कर रहे थे। इस वजह से राहुल गांधी असमंजस में हैं कि वह रायबरेली और वायनाड में से किस सीट पर इस्तीफा दें।

यूपी में ये विधायक बने सांसद

उत्तरप्रदेश की योगी सरकार में जितिन प्रसाद को पीडब्ल्यूडी विभाग की जिम्मेदारी सौंपी गई थी। इस बार उन्हें मोदी सरकार 3.0 में कैबिनट मंत्री के तौर पर जगह दी गई है। इस वजह से उन्होंने यूपी सरकार में इस पद से रिजाइ कर दिया था। जितिन को केंद्र की मोदी सरकार में वाणिज्य उद्योग राज्यमंत्री का जिम्मा सौंपा गया है। साथ ही, इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना तकनीकी की भी जिम्मेदारी दी गई है। उनके अलावा फैजाबाद के मिल्कीपुर सीट से विधायक अवेधश प्रसाद ने भी पद से इस्तीफा सौंप दिया है। इस बार उन्होंने फैजाबाद लोकसभा सीट पर जीत हासिल हुई है।

इस बार यूपी की कई संसदीय सीटों पर मौजूदा विधायक ने लोकसभा सीटों पर जीत दर्ज की है। इनमें अंबेडकर नगर की कटेहरी विधानसभा सीट पर सपा विधायक लालजी वर्मा, अलीगढ़ की खैर सीट पर भाजपा विधायक प्रवीण पटेल और मिर्जापुर के मझवा से निषाद पार्टी के विधायक विनोद कुमार बिंद ने चुनाव जीता है। इसके अलावा मुरादाबाद की कुंदरकी विधानसभा सीट से सपा विधायक जियाउर रहमान बर्क और गाजियाबाद विधानसभा सीट से अतुल गर्ग की चुनाव में जीत हुई है। फूलपुर से भाजपा विधायक प्रवीण पटेल और मिर्जापुर सीट से आरएलडी विधायक चंदन चौहान ने जीत दर्ज की है।

असम में कांग्रेस विधायक ने सौंपा इस्तीफा

असम की बात करें तो यहां पर कांग्रेस नेता रकीबुल हुसैन ने मंगलवार को विधायक पद से इस्तीफा सौंप दिया है। उन्होंने लोकसभा चुनाव में प्रचंड वोटों के साथ जीत दर्ज की है। नागांव के समागुड़ी सीट से हुसैन लगातार पांच बार के विधायक रह चुके हैं। कांग्रेस ने हुसैन को धुबरी लोकसभा सीट से कैंडिडेट बनाया था।

पंजाब में 20 जून तक देने होगा विधायकों को इस्तीफा

पंजाब में इस बार चार विधायकों ने लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की है। इन सभी विधायकों को अपने पद से 20 जून तक इस्तीफा देने होगा। इनमें दो कांग्रेस और दो आम आदमी पार्टी के विधायक शामिल हैं। गुरुदासपुर सीट से सुखजिंदर सिंह रंधावा और लुधियान सीट से अमरिंदर सिंह राजा वडिंग विधायक हैं। जबकि, बरनाला सीट से गुरमीत सिंह और चब्बेवाल सीट से राज कुमार विधायक हैं।

महाराष्ट्र से 7 विधायकों ने जीता चुनाव

महाराष्ट्र में 13 विधायकों ने लोकसभा चुनाव में अपनी किस्मत आजमाई थी। इनमें से 7 ने चुनाव में जीत हासिल की है। इसमें से 5 कांग्रेस और 2 शिवसेना (शिंदे गुट) के विधायक हैं। इसके अलावा एक विधायक महाराष्ट्र की शिंदे सरकार में मंत्री है। कांग्रेस के विधायकों में कल्याण काले, प्रतिभा धनोरकर, बलवंत वानखेड़े, वर्षा गायकवाड़ और प्रणीति शिंदे शामिल हैं। जबकि, शिवसेना (शिंदे गुट) से संदीपन भूमरे और रविंद्र वायकर सांसद बने हैं। संदीपन को शिंदे सरकार में राज्य मंत्री की जिम्मेदारी दी गई है।

Created On :   12 Jun 2024 4:14 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story