हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: टूट सकता है AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन, केजरीवाल की पार्टी ने तैयार किया प्लान-B!

टूट सकता है AAP और कांग्रेस के बीच गठबंधन, केजरीवाल की पार्टी ने तैयार किया प्लान-B!
  • हरियाणा में नहीं होगा आप और कांग्रेस का गठबंधन
  • हरियाणा में 50 सीट पर उम्मीदवार उतार सकती है 'आप'
  • 'आप' को कांग्रेस से मिला था 7 सीटों का ऑफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में आम आदमी पार्टी (आप) और कांग्रेस के बीच गठबंधन को लेकर कयास जारी है। लेकिन इस बीच खबर आ रही है कि इन दोनों पार्टियों के गठबंधन टूट सकता है। बताया जा रहा है कि दोनों पार्टियों के बीच सीट शेयरिंग को लेकर मामला फंस गया है। इस बीच खबर यह भी आ रही है कि आम आदमी पार्टी हरियाणा की 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतार सकती है। अगर सब कुछ ठीक रहा तो केजरीवाल की पार्टी रविवार को पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

बीते कुछ दिनों से चर्चा थी कि कांग्रेस हरियाणा चुनाव के लिए आम आदमी पार्टी को गठबंधन करने का ऑफर दिया था। जिसके तहत दोनों पार्टी के नेताओं के बीच चर्चा भी जारी थी। दावा ऐसा भी किया जा रहा था कि खुद राहुल गांधी चाहते थे कि हरियाणा चुनाव में आम आदमी पार्टी के साथ गठबंधन किया जाए। खबरों के मुताबिक, कांग्रेस ने राज्य में 'आप' को सात सीटों का ऑफर दिया था। लेकिन केजरीवाल की पार्टी 10 सीटों की मांग की थी।

क्या है 'आप' का प्लान

सूत्रों के मुताबिक, अगर कांग्रेस के साथ 'आप' का गठबंधन नहीं होता है तो केजरीवाल की पार्टी राज्य में 50 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारेगी। जिसकी तैयारी पार्टी पहले ही से ही कर रही है। बताया जा रहा है कि 'आप' को कांग्रेस की ओर से दिए गए सीट शेयरिंग का फॉर्मूला ठीक नहीं लगा है। ऐसे में 'आप' रविवार तक पहली लिस्ट जारी कर सकती है।

इस साल हुए लोकसभा चुनाव के दौरान हरियाणा में आम आदमी पार्टी ने कांग्रेस के साथ गठबंधन के साथ चुनाव लड़ा था। सीट शेयरिंग के तहत कांग्रेस ने राज्य की 10 में से 9 सीटों पर अपने उम्मीदवार उतारे थे। वहीं, 'आप' ने केवल एक उम्मीदवार उतारे थे। अलायंस के तहत दोनों पार्टियों ने राज्य की 10 में से 5 सीटों पर अपना कब्जा जमाया था। ऐसे में दोनों दलों की कोशिश थी कि वह हरियाणा चुनाव में एक बार फिर गठबंधन के तहत चुनाव लड़े। हालांकि, अब ऐसा होता दिखाई नहीं दे रहा है।

Created On :   6 Sept 2024 1:08 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story