मध्यप्रदेश उपचुनाव 2024: बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों में तारीखों का ऐलान, विजयपुर में बीजेपी का उम्मीदवार तय, बुधनी को लेकर दोनों दलों में मंथन जारी

बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों में तारीखों का ऐलान, विजयपुर में बीजेपी का उम्मीदवार तय, बुधनी को लेकर दोनों दलों में मंथन जारी
  • बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की घोषणा
  • भाजपा और कांग्रेस ने उपचुनाव को लेकर तैयारी की तेज
  • विजयपुर से भाजपा उम्मीदवार के उतरने पर चर्चा शुरू

डिजिटल डेस्क, भोपाल। निर्वाचन आयोग ने मंगलवार को मध्यप्रदेश की बुधनी और विजयुपर विधानसभा सीटों पर उपचुनाव की तारीखों की घोषणा की है। राज्य में लोकसभा चुनाव के बाद दोनों विधानसभा सीटे खाली हो गई थी। साल 2023 में विजयपुर सीट पर कांग्रेस ने जीत हासिल की थी। वहीं, बुधनी सीट पर भाजपा ने जीत दर्ज की थी। सूबे की दोनों सीटों पर उम्मीदवार के नामों को लेकर भाजपा और कांग्रेस ने मंथन शुरू कर दिया था।

दोनों सीटों पर 13 नवंबर को उपचुनाव

चुनाव आयोग ने बुधनी और विजयपुर विधानसभा सीट पर 13 नवंबर को उपचुनाव की तारीख तय की है। दोनों सीटों पर उपचुनाव के नतीजे 23 नवंबर को सामने आएंगे। तारीखों के ऐलान के साथ ही दोनों विधानसभा क्षेत्रों में आचार संहिता भी लागू हो गई है। इस बात की पुष्टि चुनाव आयोग ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में दी है।

विजयपुर विधानसभा सीट

यह सीट श्योपुर जिल के अंतर्गत आती है। लोकसभा चुनाव के दौरान विजयपुर विधानसभा सीट से कांग्रेस के तत्कालीन विधायक रामनिवास रावत भाजपा में शामिल हो गए थे। इस सीट से रावत ने इस्तीफा सौंपा दिया था। इसके बाद यहां पर उपचुनाव होने वाले है। मौजूदा समय में रामननिवास रावत मोहन सरकार में मंत्री के पद पर कार्यरत है। अटकले हैं कि उपचुनाव में भाजपा रावत को विजयपुर सीट से उम्मीदवार बना सकती है। गौरतलब है कि, विजयपुर विधानसभा सीट कांग्रेस का सबसे मजबूत किला रही है। कांग्रेस के टिकट पर रावत 6 बार के विधायक रह चुके हैं। साल 1990 में इस सीट से रावत ने पहली बार चुनाव जीता था। इसके बाद 1993, 2003, 2008, 2013 में रावत ने जीत दर्ज की थी। लेकिन, साल 2018 में इस सीट पर जीत दर्ज करने में भाजपा सफल हुई। इसके बाद साल 2023 में कांग्रेस से टिकट न मिलने के बाद रावत ने भाजपा का दामन थाम लिया था। फिर, उन्होंने भाजपा के टिकट पर चुनाव लड़के जीत हासिल की।

बुधनी विधानसभा सीट

यह सीट सीहोर जिले के अंतर्गत आती है। बुधनी विधानसभा सीट दश्कों से भाजपा का गढ़ रही है। इस सीट से केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान दशकों तक दर्ज करते आए हैं। लोकसभा चुनाव में विदिशा सीट से जीत हासिल करने के बाद उन्होंने बुधनी सीट से इस्तीफा सौंपा दिया था। इसके बाद से यह सीट खाली हो गई थी। बता दें, बुधनी विधानसभा सीट में यह तीसरी बार उपचुनाव होने जा रहा है। फिलहाल, भाजपा में शिवराज सिंह चौहान के बेटे कार्तिकेय चौहान के नाम की अटकलें लगाई जा रही है।

Created On :   15 Oct 2024 1:11 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story