विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा में कालका सीट पर महामुकाबला, कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा

हरियाणा में कालका सीट पर महामुकाबला, कांग्रेस के गढ़ में सेंध लगाने की तैयारी में भाजपा
  • 2019 में कांग्रेस के प्रदीप चौधरी की जीत हुई
  • 2014 में बीजेपी की लतिका शर्मा ने बाजी मारी
  • 2009 में आईएनएलडी से प्रदीप चौधरी की जीत हुई

डिजिटल डेस्क, कालका। हरियाणा विधानसभा चुनाव में कालका विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, कालका एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 71 वर्षीय शक्ति रानी शर्मा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। शक्ति रानी शर्मा विनोद शर्मा की पत्नी है।

बीजेपी और कांग्रेस दोनों दलों के लिए कालका विधानसभा सीट नाक का सवाल बना हुआ है। सीट पर कुल सात उम्मीदवार चुनावी रण में उतरे हुए है। मुख्य मुकाबला कांग्रेस और बीजेपी के बीच है। जबकि बसपा इनेलो गठबंधित उम्मीदवार मास्टर चरण सिंह ने चुनावी मुकाबले को त्रिकोणीय बना दिया है। कालका सीट को कांग्रेस के कब्जा वाली सीट मानी जाती है। लेकिन 2014 में बीजेपी और 2009 में यहां इनेलो ने जीत दर्ज की थी। वैसे यहां कांग्रेस और निर्दलीय कैंडिडेंट अधिक बार चुनाव जीते है।

2019 के विधानसभा सीट में कांग्रेस के प्रदीप चौधरी ने बीजेपी की लतिका शर्मा को हराया था, जबकि जेजेपी की किरण चौधरी तीसरे स्थान पर रही। इस बार कालका विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

2014 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी की लतिका शर्मा और 2009 में आईएनएलडी से प्रदीप चौधरी की जीत हुई थी।

Created On :   24 Sept 2024 1:13 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story