विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की रतिया सीट पर बीजेपी ने 56 वर्षीय सुनीता दुग्गल को चुनावी मैदान में उतारा है, इनेलो यहां मजबूत स्थिति में

हरियाणा की रतिया सीट पर बीजेपी ने 56 वर्षीय सुनीता दुग्गल को चुनावी मैदान में उतारा है,  इनेलो यहां मजबूत स्थिति में
  • पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस जीत से दूर
  • रतिया में मुख्य मुकाबला बीजेपी और इनेलो के बीच
  • 2019 से पहले दो बार लगातार इनेलो ने जीत चुकी है चुनाव

डिजिटल डेस्क, रतिया। हरियाणा विधानसभा चुनाव में रतिया विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, रतिया एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 56 वर्षीय सुनीता दुग्गल को चुनावी मैदान में उतारा है। सुनीता दुग्गल राजेश दुग्गल की पत्नी है।

पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस को यहां हार का मुंह देखना पड़ा है। रतिया विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा गठबंधन ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

2019 के विधानसभा चुनाव में बीजेपी के लक्ष्मण नापा ने कांग्रेस के जरनैल सिंह को हराया था। जेजेपी की मंजू बाला तीसरे नंबर पर रही। इस बार रतिया विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

2014 में आईएनएलडी के प्रो रविंद्र बलियाला और 2009 आईएनएलडी के ज्ञानचंद ने जीत दर्ज की थी।

Created On :   26 Sept 2024 2:09 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story