विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की पुंडरी विधानसभा सीट पर चुनाव जीतना बीजेपी और कांग्रेस को चुनौती, सतपाल जाम्बा बीजेपी के उम्मीदवार

डिजिटल डेस्क, पुंडरी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में पुंडरी विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, पुंडरी एक सामान्य सीट है। बीजेपी ने अबकी बार 44 वर्षीय सतपाल जाम्बा को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। सतपाल जाम्बा धरम सिंह के बेटे है। पुंडरी सीट पर बीजेपी और कांग्रेस के लिए चुनाव जीतना एक चुनौती है क्योंकि इस सीट पर पिछले तीन चुनावों में से एक भी चुनाव बीजेपी- कांग्रेस नहीं जीती।
आपको बता दें पुंडरी विधानसभा सीट एक ऐसी सीट है जहां पर पिछले 6 विधानसभा चुनावों में निर्दलीय उम्मीदवार ही जीतता आ रहा है। 17 रिजर्व सीटों में पुंडरी भी आरक्षित सीट है। 1996 से लेकर 2019 के विधानसभा चुनाव तक भाजपा और कांग्रेस को यहां जीत नसीब नहीं हुई। यहां लोग किसी दल से चुनाव लड़ने के परहेज करते हुए निर्दलीय चुनाव लड़ने पर अधिक भरोसा करते है। यहां से बीजेपी ने सतपाल जांबा और कांग्रेस ने सुल्तान जड़ौला को चुनावी मैदान में उतारा है। जनता से मिले फीडबेक के अनुसार निर्दलीय प्रत्याशी बीजेपी और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों के प्रत्याशी पर भारी पड़ रहे है।
2019 के विधानसभा सीट में आईएनडी के रणधीर सिंह गोलेन ने कांग्रेस के सतबीर सिंह भाना को हराया था। इस बार पुंडरी विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।
2014 के विधानसभा चुनाव में आईएनडी से दिनेश कौशिक और 2009 में आईएनडी से सुल्तान की जीत हुई थी। दोनों दलों ने पिछले तीन चुनावों में से एक भी चुनाव नहीं जीता
Created On :   25 Sept 2024 6:38 PM IST