विधानसभा चुनाव 2024: हरियाणा की नारायणगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी ने पवन कुमार को चुनावी मैदान में उतारा, सीएम के चलते बदली सीट

हरियाणा की नारायणगढ़ विधानसभा सीट से बीजेपी ने पवन कुमार को चुनावी मैदान में उतारा, सीएम के चलते बदली सीट
  • 2014 में नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ से चुनाव जीता
  • 2019 में कांग्रेस की शैली चौधरी ने जीत दर्ज की थी
  • पवन सैनी 2014 में लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा की नारायणगढ़ विधानसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी ने पवन कुमार को चुनावी मैदान में उतारा है। इससे पहले पवन सिंह लाडवा विधानसभा सीट के चुनावी मैदान में शामिल होते आए है। अबकी बार बीजेपी ने हरियाणा के सीएम नायब सिंह सैनी को लाडवा से उम्मीदवार घोषित किया है। जिसके चलते पवन सिंह को बीजेपी ने नारायणगढ़ विधानसभा क्षेत्र से प्रत्याशी घोषित किया। नारायणगढ़ सीट अंबाला जिले में आती है।




नारायणगढ़ सीट से 2019 में कांग्रेस जीत दर्ज की थी

पवन कुमार 2014 में लाडवा विधानसभा सीट से चुनाव लड़े और जीते। 2019 में भी वे यहां से चुनावी जंग में उतरे लेकिन ये चुनाव पवन कांग्रेस कैंडिडेट मेवा सिंह से मात खा गए। नारायण गढ़ विधानसभा सीट पर 2019 में कांग्रेस की शैली चौधरी ने 20 हजार से अधिक मतों से जीत दर्ज की थी। 2014 में हरियाणा सीएम नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ से चुनाव जीता था। नारायगढ़ विधानसभा सीट की गिनती हरियाणा की अहम सीटों में होती है। 2019 में कांग्रेस ने यहां से जीत दर्ज की थी।

जनता तय करेगी किस दल की जीत होगी

यहां अबकी बार कौन सा दल बाजी मारेगा ये 8 अक्टूबर को आने वाले नतीजों में पता चलेगा। हालांकि नारायण गढ़ सीट पर किस दल की जीत होगी ये जनता तय करेगी। 2009 में आईएनसी के रामकिशन ने जीत दर्ज की थी।

अंबाला जिले में आती है नारायणगढ़ सीट

2014 में याणा सीएम नायब सिंह सैनी ने नारायणगढ़ से चुनाव जीता था। नारायणगढ़ सीट अंबाला जिले में आती है। 90 विधानसभा सीट वाले हरियाणा में 5 अकटूबर को मतदान होगा, 8 अक्टूबर को मतगणना होगी। 90 विधानसभा सीट वाले हरियाणा में 5 अक्टूबर को मतदान होगा, 8 अक्टूबर को मतगणना होगी।

Created On :   19 Sept 2024 12:56 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story