Haryana Election Results 2024: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें
![हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें](https://www.bhaskarhindi.com/h-upload/2024/10/09/1367544-haryana-final.webp)
- 93 मतदान केंद्र में हुई वोट काउंटिंग
- हुआ 1031 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक पूरी कर ली है। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों के साथ हार का सामना करना पड़ा है। सब काम ठीक तरह से हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और तमाम प्रबंध किए गए थे। वोटों की गिनती को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतदान केंद्र बनाए गए थे। काउंटिंग की निगरानी करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे।
हरियाणा में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की कमान कांग्रेस के हाथो में होने के अनुमान थे। वहीं, बीजेपी हैट्रिक बनाने से चूकती नजर आ रही थी।
1031 उम्मीदवार मैदान में
हरियाणा की 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें से 930 पुरुष जबकि 101 महिलाएं थीं। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण (5 अक्टूबर) में चुनाव हुए थे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए हरियाणा में 20632 पोलिंग बूथ बनाए थे।
एग्जिट पोल रिजल्ट
एग्जिट पोल के रिजल्ट शनिवार (5 अक्टूबर) शाम आए थे। सभी न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसी के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही थी। वहीं, एक दशक बाद भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा था।
दैनिक भास्कर एग्जिट पोल
हरियाणा में विधानसभा सीटों के नतीजों पर दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में आंकड़े जारी किए थे। इन नतीजों के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की जीत होती नजर आ रही थी। एग्जिट पोल में भाजपा को 15 से 29 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी। जबकि, कांग्रेस को 44 से 54 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया था। जेजेपी की बात करें तो पार्टी के पाले में 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा आईएनएलडी को 1 से 5 सीटें मिलती दिखाई दे रही थी। आम आदमी पार्टी को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने वाली थी।
किस दलों का है गणबंधन?
बीजेपी कांग्रेस में मुख्य मुकाबला चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही था। दोनों पार्टियां 89-89 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। एक-एक सीट दोनों अपने सहयोगी दलों को दी थी। बीजेपी ने गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी जबकि कांग्रेस ने माकपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। इनके अलावा आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव में उतरी। वहीं जेजेजी(जननायक जनता पार्टी) और एएसपी (आजाद समाज पार्टी) का गठबंधन था। इसी तरह इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी थी।
Live Updates
- 8 Oct 2024 10:00 AM IST
विनेश फोगाट मतगणना केंद्र से निकलीं बाहर
जुलाना से कांग्रेस प्रत्याशी विनेश फोगट जींद में मतगणना केंद्र से बाहर निकलीं। आधिकारिक चुनाव आयोग के रुझानों के मुताबिक, वह जुलाना सीटे से आगे चल रही हैं।
- 8 Oct 2024 9:56 AM IST
इलेक्शन कमीशन का अपडेट
इलेक्शन कमीशन के मुताबिक, बीजेपी हरियाणा में 38 सीटों के साथ सबसे आगे चल रही है। वहीं कांग्रेस के पाले में 31 सीटें हैं। INLD और निर्दलीय ने 1 का आंकड़ा हासिल किया है।
- 8 Oct 2024 9:49 AM IST
हरियाणा में बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़ा
हरियाणा में बीजेपी ने कांग्रेस को पछाड़ दिया है। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, बीजेपी 42 सीट से आगे
- 8 Oct 2024 9:41 AM IST
कांग्रेस को बड़ा झटका, आंकड़ों में हुई गिरावट
शुरुआती रुझानों में कांग्रेस ने 60 का आंकड़ा पार किया था। हालांकि अब पार्टी 42 सीटों से आगे है। वहीं बीजेपी राज्य में कमाल का कमबैक करती हुई नजर आ रही है। भाजपी 40 सीटों से आगे है।
- 8 Oct 2024 9:30 AM IST
भूपिंदर सिंह हुड्डा 5,000 वोटों से आगे
गढ़ी सांपला सीट से कांग्रेस उम्मीदवार और हरियाणा के पूर्व सीएम भूपिंदर सिंह हुड्डा 5,000 वोटों से आगे चल रहे हैं। बता दें कि, भूपेंद्र सिंह हुड्डा राज्य की गढ़ी सांपला सीट से राज्य के दो बार सीएम रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हु्डा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। इस सीट पर जाट समुदाय अच्छी खासी संख्या में है और हुड्डा इसी समुदाय से आते हैं।
- 8 Oct 2024 9:23 AM IST
2019 में बीजेपी-कांग्रेस को कितनी मिली थी सीटें?
हरियाणा चुनाव के शुरु रुझानों में कांग्रेस बहुमत पार कर चुकी है। वहीं, एक दशक से बीजेपी राज्य की कमान संभाले हुए है। हालांकि, शुरुआती रुझानों को देखते हुए भाजपा हैट्रिक बनाने से चूंकती नजर आ रही है।
2019 के नतीजे
- 8 Oct 2024 9:17 AM IST
हरियाणा में कांग्रेस 65 सीटों पर आगे
शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस हरियाणा में सबसे आगे चल रही है। पार्टी ने बहुमत का आंकड़ा पार कर 65 सीटों पर बढ़ता बनाई है। वहीं, बीजेपी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा है। भाजपा को सिर्फ 14 सीटों पर आगे चल रही है। अगर INLD और अन्य की बात करें तो वह 3-3 सीटों पर आगे है। वहीं, दुष्यंत चौटाला की JJP एक सीट पर आगे है।
- 8 Oct 2024 9:09 AM IST
किस सीट से कौन आगे?
मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी लाडवा सीट से आगे
जुलाना सीट से विनेश फोगाट आगे
अंबाला कैंट से अनिव विज आगे
कैथल से आदित्य सुरजेवाला आगे
रानिया से अर्जुन चौटाला आगे
गढ़ी सांपला-किलोई से भूपेंद्र सिंह हुड्डा आगे
तोशाम से श्रुति चौधरी आगे
हरियाणा के इंदरवाल सीट पर निर्दलीय कैंडिडेट जीएम सरूरी आगे चल रहे हैं
- 8 Oct 2024 9:07 AM IST
हमें परिणाम का है इंतजार- बादली सीट से बीजेपी उम्मीदवा
बादली विधानसभा सीट से बीजेपी कैंडिडेट ओम प्रकाश धनखड़ ने हरियाणा चुनाव को लेकर कहा- हमें शानदार परिणामों की प्रतीक्षा है, दोपहर के बाद तय हो जाएगा कि सरकार बन रही है। जितने शानदार तरीके से चुनाव लड़ा गया है उतनी ही शानदार जीत की प्रतीक्षा है। एग्जिट पोल कभी सत्य कभी असत्य होते हैं।
Created On :   8 Oct 2024 8:09 AM IST