Haryana Election Results 2024: हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें

हरियाणा में बीजेपी की हैट्रिक, पूर्ण बहुमत से बनाई सरकार, कांग्रेस के खाते में 37 सीटें
  • 93 मतदान केंद्र में हुई वोट काउंटिंग
  • हुआ 1031 कैंडिडेट्स की किस्मत का फैसला

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए मतगणना हो चुकी है। भारतीय जनता पार्टी ने हैट्रिक पूरी कर ली है। वहीं, कांग्रेस को 37 सीटों के साथ हार का सामना करना पड़ा है। सब काम ठीक तरह से हो इसलिए सुरक्षा व्यवस्था और तमाम प्रबंध किए गए थे। वोटों की गिनती को लेकर राज्य के मुख्य निर्वाचन अधिकारी पंकज अग्रवाल ने कहा कि हरियाणा के 90 विधानसभा क्षेत्रों में 93 मतदान केंद्र बनाए गए थे। काउंटिंग की निगरानी करने के लिए भारतीय चुनाव आयोग ने 90 सीटों पर पर्यवेक्षक नियुक्त किए थे।

हरियाणा में मुख्य तौर पर भारतीय जनता पार्टी और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर थी। एग्जिट पोल के मुताबिक, राज्य की कमान कांग्रेस के हाथो में होने के अनुमान थे। वहीं, बीजेपी हैट्रिक बनाने से चूकती नजर आ रही थी।

1031 उम्मीदवार मैदान में

हरियाणा की 90 सीटों पर 1031 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे। इनमें से 930 पुरुष जबकि 101 महिलाएं थीं। राज्य की सभी सीटों पर एक ही चरण (5 अक्टूबर) में चुनाव हुए थे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के मुताबिक करीब 67 फीसदी मतदाताओं ने अपने मत का प्रयोग किया। मतदान के लिए हरियाणा में 20632 पोलिंग बूथ बनाए थे।

एग्जिट पोल रिजल्ट

एग्जिट पोल के रिजल्ट शनिवार (5 अक्टूबर) शाम आए थे। सभी न्यूज चैनल और सर्वे एजेंसी के मुताबिक, हरियाणा में कांग्रेस की सरकार बन रही थी। वहीं, एक दशक बाद भारतीय जनता पार्टी का सूपड़ा साफ होता नजर आ रहा था।

दैनिक भास्कर एग्जिट पोल

हरियाणा में विधानसभा सीटों के नतीजों पर दैनिक भास्कर ने एग्जिट पोल में आंकड़े जारी किए थे। इन नतीजों के मुताबिक, राज्य में कांग्रेस की जीत होती नजर आ रही थी। एग्जिट पोल में भाजपा को 15 से 29 सीटें मिलने की उम्मीद जताई गई थी। जबकि, कांग्रेस को 44 से 54 सीटों मिलने का अनुमान लगाया गया था। जेजेपी की बात करें तो पार्टी के पाले में 1 सीट मिलने की संभावना जताई गई थी। इसके अलावा आईएनएलडी को 1 से 5 सीटें मिलती दिखाई दे रही थी। आम आदमी पार्टी को 0 से 1 और अन्य को 4 से 9 सीटें मिलने वाली थी।

किस दलों का है गणबंधन?

बीजेपी कांग्रेस में मुख्य मुकाबला चुनाव में मुख्य मुकाबला बीजेपी और कांग्रेस के बीच ही था। दोनों पार्टियां 89-89 सीटों पर चुनाव लड़ी थीं। एक-एक सीट दोनों अपने सहयोगी दलों को दी थी। बीजेपी ने गोपाल कांडा की हरियाणा लोकहित पार्टी जबकि कांग्रेस ने माकपा के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ा। इनके अलावा आम आदमी पार्टी अकेले ही चुनाव में उतरी। वहीं जेजेजी(जननायक जनता पार्टी) और एएसपी (आजाद समाज पार्टी) का गठबंधन था। इसी तरह इंडियन नेशनल लोक दल (आईएनएलडी) मायावती की बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के साथ गठबंधन कर चुनावी मैदान में उतरी थी।

Live Updates

  • 8 Oct 2024 3:30 AM GMT

    कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने खुशी में बांटी मिठाई

    हरियाणा में वोट काउंटिंग के बीच राजधानी दिल्ली में कांग्रेस कार्यकर्ताओं में संभावित जीत को लेकर एक अलग ही उत्साह देखने को मिल रहा है। कार्यकर्ता कांग्रेस के दफ्तर के बाहर मिठाई बांट रहे हैं। शुरुआती रुझानों के मुताबिक, कांग्रेस ने हरियाणा में बहुमत का आंकड़ा पार कर लिया है। वहीं बीजेपी रेस में काफी पीछे नजर आ रही है।

  • 8 Oct 2024 3:17 AM GMT

    टोहाना से कांग्रेस आगे

    टोहाना से कांग्रेस उम्मीदवार परमवीर सिंह आगे चल रहे हैं। वहीं, बीजेपी के देवेंद्र सिंह बबली काफी पीछे

  • 8 Oct 2024 3:12 AM GMT

    हरियाणा में कांग्रेस की '50'

    हरियाणा में कांग्रेस ने किया 50 का आंकड़ा पार

  • 8 Oct 2024 3:09 AM GMT

    सीएम सैनी चल रहे हैं पीछे

    हरियाणा मुख्यमंत्री नायाब सिंह सैनी लाडवा सीट से काफी पीछे चल रहे हैं।

  • 8 Oct 2024 3:03 AM GMT

    अंबाला केंट से अनिल विज पीछे

    अंबाला केंट से बीजेपी उम्मीदवार अनिल विज पीछे चल रहे हैं।

  • 8 Oct 2024 2:58 AM GMT

    शुरुआती रुझान में कांग्रेस को मिली बहुमत

    शुरुआती रुझान में कांग्रेस को बहुमत मिल गई है। वहीं बीजेपी 20 सीटों पर है।

  • 8 Oct 2024 2:53 AM GMT

    जानें कौन कहां से आगे

    बढ़झा से बीजेपी आगे 

    रोहतक से बीजेपी आगे

    पुंडरी से निर्दलीय आगे

    जुलाना से विनेश फोगाट आगे

  • 8 Oct 2024 2:47 AM GMT

    उचाना सीट से दुष्यंत चौटाला पीछे

    उचाना कलां सीट से दुष्यंत चौटाला पीछे नजर आ रहे हैं।

  • 8 Oct 2024 2:43 AM GMT

    इन 5 बड़े चेहरों पर रहेगी नजर

    इन 5 बड़े चेहरों पर रहेगी नजर

    विनेश फोगाट (जुलाना)

    इस सूची में पहला नाम पेरिस ओलंपिक 2024 में मेडल जीतने से चूकने वाली रेसलर विनेश फोगाट का है। फोगाट को कांग्रेस ने जुलाना विधानसभा सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। विनेश के खिलाफ बीजेपी ने इस सीट से पायलट रह चुके योगेश बैरागी को उम्मीदवार बनाया है। जुलाना सीट पर 70 फीसदी से ज्यादा जाट समाज के लोग हैं।

    भूपेंद्र सिंह हुड्डा (गढ़ी सांपला)

    राज्य की गढ़ी सांपला सीट से राज्य के दो बार सीएम रह चुके वरिष्ठ कांग्रेस नेता भूपेंद्र सिंह हु्डा चुनाव लड़ रहे हैं। इस सीट पर उनकी मजबूत पकड़ मानी जाती है। यदि कांग्रेस को चुनाव में पूर्ण बहुमत मिलता है तो हुड्डा सीएम बनने की रेस में सबसे आगे हैं। इस सीट पर जाट समुदाय अच्छी खासी संख्या में है और हुड्डा इसी समुदाय से आते हैं।

    नायब सिंह सैनी (लाडवा)

    मनोहर लाल खट्टर के बाद राज्य की कमान संभालने वाले नायब सिंह सैनी को उनके इलाके करनाल की जगह कुरूक्षेत्र की लाडवा सीट से बीजेपी ने उतारा है। उनके सामने चुनाव में कांग्रेस के मेवा सिंह हैं। पिछली बार लाडवा सीट से मेवा सिंह जीते थे। इस सीट पर बड़ी संख्या में ओबीसी वोटर्स हैं, जिसका फायदा इसी समुदाय से आने वाले नायब सैनी को मिल सकता है।

    सावित्री जिंदल (हिसार)

    रिजल्ट के समय सबकी नजर हिसार सीट पर भी रहेगी। यहां से देश की सबसे अमीर महिला सावित्री जिंदल निर्दलीय चुनाव लड़ रही हैं। वो हरियाणा के कुरुक्षेत्र से बीजेपी सांसद नवीन जिंदल की मां हैं। वह इससे पहले हरियाणा में मंत्री भी रह चुकी है। 2024 के लोकसभा चुनाव से पहले सावित्री कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में शामिल हो गई थीं। सावित्री जिंदल ने BJP से टिकट मांगा था लेकिन पार्टी ने उनकी जगह अपने पुराने नेता और RSS से जुड़े डॉ. कमल गुप्ता को यहां से उम्मीदवार बनाया।

    दुष्यंत चौटाला (उचाना)

    जेजेपी (जननायक जनता दल) नेता और राज्य के पूर्व डिप्टी सीएम दुष्यंत चौटाला उचाना सीट से चुनाव लड़ रहे हैं। पिछले पांच साल तक वह बीजेपी के साथ सरकार में थे। लोकसभा चुनाव 2024 में बीजेपी के साथ सीट शेयरिंग पर सहमति न बनने के कारण उनका गठबंधन टूट गया था। 2019 के विधानसभा चुनाव में दुष्यंत उचाना सीट ही से चुनाव जीते थे।

Created On :   8 Oct 2024 2:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story