बिहार के बाहर एनडीए से अलग हुए चिराग!: झारखंड विधानसभा चुनाव में भी अकेले हाथ आजमाएंगे चिराग पासवान, दिए संकेत

झारखंड विधानसभा चुनाव में भी अकेले हाथ आजमाएंगे चिराग पासवान, दिए संकेत
  • चिराग पासवान झारखंड में अकेले लड़ेंगे चुनाव
  • इसी साल दिसंबर तक होंगे झारखंड में चुनाव
  • केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने किया बड़ा ऐलान

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। झारखंड विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टी जोरों-शोरों से अपनी तैयारियों में जुटी हुई हैं। इस बीच झारखंड की राजधानी राची पहुंचे केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बड़ा ऐलान किया। एलजेपी-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने झारखंड में अकेले चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। झारखंड विधानसभा चुनाव में चुनाव लड़ने को लेकर केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा कि हमारी राज्य इकाई इस विषय पर चर्चा कर रही है। हम तमाम तरीके के विकल्प लेकर आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। जहां एक तरफ गठबंधन के तहत चुनाव लड़ने की सोच है तो वहीं अकेले चुनाव लड़ने पर भी पार्टी विचार कर रही है।

एलजेपी-आर का मजबूत जनाधार- चिराग पासवान

चिराग पासवान ने कहा कि झारखंड में लोक जनशक्ति पार्टी का एक मज़बूत जनाधार रहा है, मेरा जब जन्म हुआ था तब बिहार-झारखंड एक ही राज्य थे तो यह मेरी जन्मभूमि भी और मेरे पिता की कर्मभूमि भी रही है। पार्टी यहां चुनाव लड़ेगी, यह फैसला किया गया है। अब गठबंधन के तहत चुनाव लड़ेंगे या अकेले इस पर चर्चा जारी है और बताया जाएगा।

इसी साल होंगे झारखंड में चुनाव

झारखंड में इसी साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके लिए सभी पार्टी तैयारी में लगी हुई है। हाल ही में एलजेपी-आर के अध्यक्ष चिराग पासवान ने यूपी की सभी 10 विधानसभा सीटों पर होने वाले उपचुनाव में अकेले चुनाव लड़ने का ऐलान किया है। इधर, रविवार को उन्होंने झारखंड में भी अकेले विधानसभा चुनाव लड़ने का संकेत दिया है। हालांकि, अभी माना जा रहा है कि वह झारखंड में एनडीए गठबंधन के तहत चुनाव लड़ सकते हैं।

Created On :   29 Sept 2024 12:41 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story