यूपी सियासत: डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप, कंस-रावण से की पार्टी की तुलना, 2027 चुनाव के लिए भी की भविष्यवाणी

डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने सपा पर लगाए गंभीर आरोप, कंस-रावण से की पार्टी की तुलना, 2027 चुनाव के लिए भी की भविष्यवाणी
  • ब्रजेश पाठक ने सपा पर लगाए बड़े आरोप
  • 2027 चुनाव में सपा हाशिये पर होगी- डिप्टी सीएम
  • पाठक ने की माता प्रसाद पांडे की तारीफ

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने समाजवादी पार्टी पर मंगलवार (25 फरवरी) को कई गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि सपा के कई लोग बिलकुल भ्रष्ट हो चुके हैं। साथ ही, सपा की तुलना दुर्योधन, कंस और रावण से की। इतना ही नहीं बल्कि उन्होंने कहा कि लूट, बलात्कार, महिलाओं बहनों पर अत्याचार करवाना सपा की सरकार में संभव है। ब्रजेश पाठक का दावा है कि SP अपराधियों को बचाती है। साल 2027 में होने वाले चुनाव को लेकर डिप्टी सीएम ने कहा कि तब तक सपा कमजूर हो चुकी होगी।

रावण ने की सपा की तुलना

उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि सपा के नेता विपक्ष माता प्रसाद पांडे अच्छे आदमी हैं। लेकिन सपा में कुछ लोग ऐसे हैं जिनकी बुद्धि भ्रष्ट हो चुकी है और हमेशा अनर्गल प्रलाप करते रहते हैं। वो स्क्रिप्ट लिखकर देते हैं और उनको मजबूरी में पढ़ना पड़ता है। दुर्योधन हो या कंस हो या रावण हो उनके किरदार को निभाने का काम जब-जब सपा सत्ता में रही है तब किया है।

2027 चुनाव में सपा का क्या होगा हाल?

यूपी के डिप्टी सीएम ने सपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि हत्या, डकैती, लूट, बलात्कार, महिलाओं बहनों पर अत्याचार, जमीन, दुकान पर कब्जा करना और एक हजार से ज्यादा दंगे करवाना, ये सपा की सरकार में ही संभव है। अपराधियों को संरक्षण देने का काम, सपा अपने जन्म से ही करती आ रही है। सपा को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। उनके कुकर्मों को जनता भलीभांति जानती है। जब 2027 में चुनाव होंगे तो सपा हाशिये पर होगी।

Created On :   25 Feb 2025 5:25 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story