हरियाणा विधानसभा चुनाव 2024: बीजेपी ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई है, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लगाया बड़ा आरोप

बीजेपी ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई है, कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने लगाया बड़ा आरोप
  • कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी ने बीजेपी पर लगाया आरोप
  • 'बीजेपी ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई है'
  • हरियाणा में 5 अक्टूबर को होंगे विधानसभा चुनाव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। हरियाणा में 5 अक्टूबर को विधानसभा चुनाव होने वाले हैं। जिसके चलते सभी पार्टियां अपनी चुनावी तैयारी में जुटी हुई है। इस वक्त राज्य में बीजेपी की सरकार है। कांग्रेस बीते दस सालों में राज्य में विपक्ष की भूमिका निभा रही है। इस बीच प्रियंका गांधी ने हरियाणा बीजेपी सरकार पर जमकर हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि बीजेपी ने हरियाणा में बेरोजगारी की महामारी फैलाई है।

कांग्रेस नेता का बड़ा आरोप

सोशल मीडिया एक्स पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कहा, "हरियाणा में भाजपा ने बेरोजगारी की ऐसी महामारी फैलाई है कि होनहार युवाओं का जीवन बर्बाद हो रहा है। प्रदेश में कुल 4.5 लाख सरकारी पद हैं जिनमें से 1.8 लाख पद खाली पड़े हैं। भाजपा ने हरियाणा के युवाओं से भविष्य की सारी उम्मीदें छीनकर उनके साथ घोर अन्याय किया है।"

उन्होंने आगे कहा, "कांग्रेस की सरकार बनते ही राज्य में 2 लाख पक्की भर्ती की जायेंगी। साथ ही पलायन और परिवारों की बर्बादी रोकने के ठोस उपाय किए जाएंगे। हमारा संकल्प है कि हम युवाओं में व्याप्त निराशा को दूर करके हरियाणा को तरक्की के रास्ते पर ले जाने का काम करेंगे।"

Created On :   24 Sept 2024 11:36 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story