आरोप-प्रत्यारोप: बीजेपी सांसद संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार पर लगाया तुष्टिकरण का आरोप

- राहुल गांधी राजनीतिक रूप से अनफिट
- मुस्लिम आरक्षण को बताया कॉन्ट्रैक्ट जिहाद
- वक्फ बोर्ड के विकास को बताया आर्थिक जिहाद
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता और सांसद संबित पात्रा ने कर्नाटक सरकार पर बड़ा आरोप लगाया है। सांसद पात्रा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर कांग्रेस सरकार को घेरते हुए, उन पर तुष्टिकरण की राजनीति करने का आरोप मढ़ा।
आपतो बता दें कर्नाटक में कांग्रेस की सरकार है। यहां कि सिद्दारमैया सरकार सरकारी ठेकों में मुस्लिमों के लिए 4 फीसदी आरक्षण देने की व्यवस्था करने जा रही है. इसी को लेकर पात्रा ने सवाल उठाए है। कर्नाटक में मुस्लिम आरक्षण पर जंग छिड़ी हुई है। पात्रा ने पीसी में कहा है कर्नाटक सरकार ने राहुल गांधी के कहने पर मुसलमानों को यह आरक्षण ओबीसी आरक्षण में सेंधमारी करके दिया जा रहा है। उन्होंने राहुल गांधी को राजनीतिक रूप से अनफिट भी कहा है।
संबित पात्रा ने कहा कि कर्नाटक सरकार के फैसले के खिलाफ ओबीसी, एससी और एसटी वर्ग के लोगों को एकजुटता दिखानी चाहिए। उन्होंने इसे तुष्टिकरण करने वाला बताते हुए गैर संवैधानिक ठहराया है। उन्होंने इसे जिहाद की राजनीति बताया। राहुल गांधी तुष्टिकरण के जरिए अपनी राजनीतिक महत्वकांक्षाओं को आगे बढ़ाने की कोशिश कर रहे हैं। इस दौरान पात्रा ने देश के पहले पीएम जवाहर लाल नेहरू पर भी आरोप लगाया है।
बीजेपी प्रवक्ता ने कहा ये 4 प्रतिशत आरक्षण भविष्य में 100 परसेंट भी हो सकता है। पात्रा ने आगे कहा पहले वक्फ बोर्ड को जमीन देकर गांव के गांव हड़पे। उसके बाद वक्फ बोर्ड के विकास को बड़े बड़े पैकेज देकर आर्थिक जिहाद किया गया। अब कॉन्ट्रैक्ट जिहाद हो रहा है, जिसमें मुस्लिमों को 4 प्रतिशत ठेके दिए जाएंगे।
Created On :   21 March 2025 5:42 PM IST