बड़ा आरोप: 'शारीरिक शोषण किया...', बीजेपी नेता नेहा त्रिपाठी ने कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर लगाया बड़ा आरोप

शारीरिक शोषण किया..., बीजेपी नेता नेहा त्रिपाठी ने कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर लगाया बड़ा आरोप
  • नेहा त्रिपाठी ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर लगाया बड़ा आरोप
  • सुब्रत पाठक पर हत्या की सुपारी देने का लगा आरोप
  • नेहा त्रिपाठी ने सुब्रत पाठक पर लगाए कई संगीन आरोप

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। उत्तर प्रदेश बीजेपी में सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। लोकसभा चुनाव में बीजेपी को मिली यूपी में बड़ी हार के बाद आंतरिक कलह भी अब खुलकर सामने आ रही है। कन्नौज के पूर्व सांसद सांसग सुब्रत पाठक पर बीजेपी नेता और महिला मोर्चा की अध्यक्ष नेहा त्रिपाठी ने गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही, बीजेपी नेता नेहा त्रिपाठी ने कन्नौज के पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर हत्या की सुपारी देने का भी आरोप लगया है।

महिला बीजेपी नेता ने लगाया बड़ा आरोप

भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष और प्रादेशिक निर्वाचन क्षेत्र संख्या 22 से जिला पंचायत सदस्य नेहा त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि सुब्रत पाठक उनकी राजनीतिक छवि खराब करने की साजिश रच रहे हैं। नेहा त्रिपाठी ने आरोप लगाया कि गैंगेस्टर अपराधियों से मिलकर सुपारी किलर से पूरे परिवार की हत्या करवाने की धमकी दी गई है। नेहा त्रिपाठी ने कहा कि ये लोग मेरा चारित्रिक, शारीरिक, आर्थिक शोषण करते आ रहे हैं। बीजेपी नेता नेहा त्रिपाठी ने साफ कहा- इस मामले को लेकर उन्होंने बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष से दो साल पहले ही शिकायत की थी। लेकिन किसी भी तरह का एक्शन नहीं लिया गया। अब प्रशासन से न्याय मिलने की उम्मीद कर रही हूं।

नेहा त्रिपाठी ने आगे कहा कि उनका नाम भूमाफिया से जोड़कर उनकी राजनीतिक छवि धूमिल करने की कोशिश की जा रही है। नेहा त्रिपाठी ने साफ कहा है कि उन्हें या फिर उनके परिवार को कुछ होता है तो इसके जिम्मेदार पूर्व सांसद सुब्रत पाठक होंगे। छिबरामऊ क्षेत्र के चपुन्ना की रहने वाली हैं भाजपा महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष ने मीडिया सामने कई बड़े आरोप लगाए हैं। जिस पर सपा ने भी प्रतिक्रिया दी है।

इस बार के लोकसभा चुनाव में कन्नौज सीट से बीजेपी नेता सुब्रत पाठक समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव से हार गए। पिछली बार सुब्रत पाठक ने डिंपल यादव को कन्नौज सीट से हराया था।

सपा ने बीजेपी के पूर्व सांसद को घेरा

सपा ने सोशल मीडिया एक्स के आधिकारिक अकाउंट पर लिखा- कन्नौज में भाजपा नेता ने पूर्व सांसद सुब्रत पाठक पर लगाया प्रताड़ित करने का आरोप, बताया करते हैं शोषण। भाजपा सरकार के संरक्षण में इनके नेता जनता को सिर्फ परेशान करते हैं, जब इनकी पार्टी के लोग प्रताड़ना से नहीं बच सके तो आम जनता का क्या होगा? जो सरकार अपने ही लोगों को न्याय न दिला सके उनसे और क्या उम्मीद की जाए? बेहद शर्मनाक!

हालांकि, अभी इस मामले को लेकर बीजेपी नेता और पूर्व सांसद सुब्रत पाठक की ओर से नेहा त्रिपाठी के आरोपों पर किसी भी तरह का जवाब सामने नहीं आया है। बीजेपी नेता नेहा त्रिपाठी ने कन्नौज के डीएम से मामले की जांच को लेकर अर्जी लगाई है। इस मामले के बाहर आने के बाद पूर्व सांसद सुब्रत पाठक आरोपों के घेरे में गए हैं।

Created On :   9 July 2024 2:10 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story