bhagwan Dass: भगवान दास की जीवनी, जानिए हरियाणा की निलोखेरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भगवान दास कौन है?

भगवान दास की जीवनी, जानिए हरियाणा की निलोखेरी विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे भगवान दास कौन है?
  • एमजी विश्विविद्यालय मेघालय से बीकॉम
  • पहले भी भगवान दास विधायक रह चुके है
  • पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस को यहां मिली हार

डिजिटल डेस्क, निलोखेरी। हरियाणा विधानसभा चुनाव में निलोखेरी विधानसभा सीट अहम विधानसभा सीट है, निलोखेरी एक सामान्य सीट है। इस बार के विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने धर्मपाल, इनेलो से बलवान सिंह, बीजेपी से 55 वर्षीय भगवान दास को चुनावी मैदान में उतारा है। भगवान दास, वेद प्रकाश के बेटे है।

पिछले तीन चुनावों में कांग्रेस को यहां हार का मुंह देखना पड़ा है। निलोखेरी विधानसभा चुनाव में इनेलो बसपा गठबंधन ने मुकाबले को रोचक बना दिया है।

2019 के विधानसभा चुनाव में आईएनडी से धर्म पाल गोंदर ने बीजेपी के भगवान दास कंबरी पंथी को मात दी थी, तीसरे नंबर पर कांग्रेक के बंताराम बाल्मीकि रहे। इस बार निलोखेरी विधानसभा सीट के नतीजे किस दल के पक्ष में होंगे, यह मतदाताओं को तय करना है।

2014 में बीजेपी के भगवान दास और 2009 आईएनएलडी से मामू राम चुनावी मैदान में रहे। भगवान दास की शिक्षा बीकॉम एमजी विश्विविद्यालय मेघालय से की है। उनकी पत्नी सोशल वर्कर के साथ साथ गृह कार्य करती है। भगवान दास खुद सोशल सर्विस का कार्य कते है।

Created On :   1 Oct 2024 1:40 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story