नाराजागी खत्म: उपाध्यक्ष पद पर ही बनी रहेंगी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, भाजपा नेतृत्व से बातचीत के बाद संभाला जिम्मा

उपाध्यक्ष पद पर ही बनी रहेंगी मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव, भाजपा नेतृत्व से बातचीत के बाद संभाला जिम्मा
  • भाजपा नेतृत्व और अपर्णा यादव के बीच सुलह
  • यूपी महिला आयोग के पद पर बने रहने का लिया फैसला
  • समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलों पर लगा विराम

डिजिटल डेस्क, भोपाल। समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव की छोटी बहू अपर्णा यादव की नाराजगी आखिरकार दूर हो गई हैं। भाजपा नेतृत्व से पद को लेकर चल रही नाराजगी खत्म हो गई है। इसके साथ ही उनके समाजवादी पार्टी में शामिल होने की अटकलें महज अटकलें ही रह गई। अब अपर्णा यादव ने उत्तर प्रदेश महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल रही है।

इस दौरान बुधवार को उत्तरप्रदेश महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल रही अपर्णा यादव के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक की पत्नी नम्रता पाठक भी उपस्थित रहीं। इस मौके पर मीडिया ने अपर्णा यादव और नम्रता पाठक से कई सारे सवाल पूछे। जिनका दोनों ने खुलकर जवाब दिया। उन्होंने पार्टी में अपने विजन और महिलाओं के लिए अपनी प्रतिबद्धता पर जोर दिया।

लिस्ट के बाद सामने आई थी नाराजगी

बता दें, 4 सितंबर को यूपी भाजपा महिला आयोग के सदस्यों की लिस्ट सामने आई थी। राज्य सरकार ने लिस्ट की अधिसूचना में यूपी महिला आयोग के पद पर बबिता चौहान को नियुक्त किया था। इसके अलावा अपर्णा यादव को उपाध्यक्ष के तौर पर चुना गया था। इस नियुक्ति से नाराज अपर्णा यादव की भाजपा छोड़ने और सपा में जाने की अटकलें सामने आने लगी थी।

इसके बाद अपर्णा यादव की नाराजगी की अटकलें 7 दिनों तक सुर्खियों में रही। सूत्रों को कहना था कि अपर्णा यादव अपनी नई जिम्मेदारी से नाखुश हैं। इतना ही नहीं बल्कि यह तक कहा जा रहा था कि वह जल्द ही सपा का दामन थाम सकती है। इसके लिए वह अपने परिवार के संपर्क में हैं। अन्य मीडिया रिपोर्ट्स में अर्पणा यादव और शिवपाल यादव की मुलाकात की बात कही गई थी।

भाजपा नेतृत्व से बातचीत के बाद सुलझा मसला

सूत्रों के मुताबिक, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी की अपर्णा यादव की से बातचीत हुई। इसके बाद से ही अपर्णा की नाराजगी दूर होना शुरू हो गई थी। इस बीच अपर्णा यादव की अमित शाह से बातचीत और हाल ही में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मुलाकात भी हुई थी। इसके बाद आज से अपर्णा यादव ने यूपी महिला आयोग के उपाध्यक्ष पद का जिम्मा संभाल लिया है।

Created On :   11 Sept 2024 10:39 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story