Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 23 March 2025 1:30 PM IST
बिहार चुनाव को लेकर 26 मार्च को होगी एनडीए नेताओं की बैठक
बिहार चुनाव को लेकर 26 मार्च को एनडीए नेताओं की बैठक, जेपी नड्डा और विनोद तावड़े मौजूद रहेंगे।
- 23 March 2025 1:01 PM IST
चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड मामला
चंडीगढ़ हैंड ग्रेनेड मामले में NIA ने चार्जशीट दाखिल की
- 23 March 2025 12:53 PM IST
तेलंगाना में बेमौसम बारिश से फसलों को भारी नुकसान, ओलावृष्टि ने बढ़ाई किसानों की परेशानी
तेलंगाना में बेमौसम बारिश और तेज हवाओं ने फसलों को भारी नुकसान पहुंचाया है। प्रभावित किसान अब सरकार से मुआवजे की उम्मीद कर रहे हैं।
- 23 March 2025 12:40 PM IST
जबलपुर में यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलटी, तीन लोगों की मौत और 25 घायल
मध्य प्रदेश के जबलपुर में रविवार को एक यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई और 25 घायल हुए हैं। सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
- 23 March 2025 12:30 PM IST
दत्तात्रेय होसबोले
धर्म आधारित रिजर्वेशन के पक्ष में नहीं थे अंबेडकरः दत्तात्रेय होसबोले
- 23 March 2025 12:21 PM IST
जम्मू-कश्मीर
जम्मू-कश्मीर में कंगन सोनमर्ग सड़क पर एक्सीडेंट में 3 पर्यटकों की मौत, 14 अन्य घायल
- 23 March 2025 12:11 PM IST
भगवान आदिनाथ जन्म कल्याणक महोत्सव दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता हुईं शामिल
दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने प्रथम तीर्थंकर भगवान आदिनाथ के जन्म कल्याणक महोत्सव 2025 में हिस्सा लिया। इस दौरान जैन गुरुओं के दिल्ली आगमन को गर्व और सौभाग्य का विषय बताया। उन्होंने कहा कि गुरु के चरण दिल्ली में पड़ना सभी के लिए सम्मान की बात है।
- 23 March 2025 12:03 PM IST
इजरायल
यमन ने इजरायल पर दागी बैलिस्टिक मिसाइल, IDF ने सफलतापूर्व किया इंटरसेप्ट
- 23 March 2025 11:50 AM IST
जम्मू-कश्मीर डोडा में भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद
जम्मू-कश्मीर के डोडा जिले में तलाशी अभियान के दौरान सुरक्षाबलों ने भारी मात्रा में हथियार और गोला-बारूद बरामद किया है। अधिकारियों ने रविवार को बताया कि यह बरामदगी डोडा की भद्रवाह तहसील के भलरा इलाके में तलाशी के दौरान की गई।
- 23 March 2025 11:41 AM IST
जज यशवंत वर्मा मामला भाजपा नेता नलिन कोहली बोले- गलत काम करने वालों पर हो कार्रवाई
दिल्ली हाई कोर्ट के जज यशवंत वर्मा के घर से भारी मात्रा में जले हुए नोटों का वीडियो सामने आने के बाद अब सियासत तेज हो गई है। इस मुद्दे पर भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नलिन कोहली ने बयान दिया। उन्होंने कहा कि जो लोग गलत काम कर रहे हैं, उन पर कार्रवाई होनी चाहिए।
Created On :   23 March 2025 8:01 AM IST