Breaking News: आज की बड़ी खबरें 23 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 24 March 2025 1:26 AM IST
प्रख्यात गांधीवादी कृष्ण भारती के निधन पर पीएम मोदी ने जताया शोक
गांधीवादी और प्रसिद्ध स्वतंत्रता सेनानी स्वर्गीय पासला कृष्ण मूर्ति की बेटी कृष्णा भारती का रविवार को निधन हो गया। वह 92 वर्ष की थीं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कृष्णा भारती के निधन पर शोक जताया है।
- 24 March 2025 12:33 AM IST
एमपी के अनूपपुर में सामूहिक बलात्कार, चार गिरफ्तार
मध्य प्रदेश के अनूपपुर जिले में दिनदहाड़े सामूहिक बलात्कार की एक भयावह घटना सामने आई है। राजेंद्रग्राम कॉलेज से घर लौट रही एक कॉलेज छात्रा के साथ सामूहिक बलात्कार की घटना को अंजाम दिया गया
- 23 March 2025 11:52 PM IST
तुर्की इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार
इस्तांबुल के मेयर एक्रेम इमामोग्लू को 23 मार्च को भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया। तुर्की की सरकारी समाचार एजेंसी अनादोलु के अनुसार, उन पर रिश्वत लेने, भ्रष्टाचार करने, धोखाधड़ी, निजी डेटा चुराने और निविदाओं में गड़बड़ी करने जैसे गंभीर आरोप हैं।
- 23 March 2025 11:15 PM IST
राणा सांगा वीर योद्धा थे सपा सांसद - वीरेंद्र सिंह
समाजवादी पार्टी के सांसद वीरेंद्र सिंह ने आईएएनएस से बात करते हुए राणा सांगा पर टिप्पणी, उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था जैसे तमाम मुद्दों पर अपने विचार रखे। उन्होंने कहा कि भाजपा को चाहिए कि वह वास्तविक मुद्दों पर चर्चा करे, जैसे कि देश की आर्थिक स्थिति, बेरोजगारी और आम आदमी की समस्याओं पर ध्यान दे, बजाय इसके कि वह इतिहास को लेकर लोगों को भ्रमित करे।
- 23 March 2025 2:44 PM IST
लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया टीम में बड़ा बदलाव, शार्दुल को किया 2 करोड़ के बेस प्राइस में साइन
लखनऊ सुपर जायंट्स ने किया बड़ा बदलाव, शार्दुल को टीम में शामिल किया है। आईपीएल ने उनको 2 करोड़ के बेस प्राइस पर साइन किया है।
- 23 March 2025 2:35 PM IST
भारत और किर्गिस्तान का अभ्यास 'खंजर' हुआ समाप्त
पहाड़ी क्षेत्रों में आतंकवाद के खिलाफ भारत और किर्गिस्तान ने एक बेहद महत्वपूर्ण संयुक्त अभ्यास किया है। अंतर्राष्ट्रीय आतंकवाद से निपटने के लिए यह अभ्यास दोनों देशों की एक साझा मुहिम रही। भारत और किर्गिस्तान के बीच संयुक्त विशेष बल अभ्यास ‘खंजर’ का यह 12वां संस्करण था, जो रविवार को पूरा हो गया।
- 23 March 2025 2:16 PM IST
सुशांत सिंह राजपूत मामले पर अनिल देशमुख का बयान आया सामने
सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई की क्लोजर रिपोर्ट पर अनिल देशमुख ने कहा- सच सबके सामने आ गया है।
- 23 March 2025 2:10 PM IST
धोनी पर उठे सवालों का जवाब देते हुए गावस्कर ने दी प्रतिक्रिया
धोनी पर उठे सवालों पर गावस्कर ने प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा है कि, जब भी लोगों ने धोनी पर सवाल उठाए, उन्होंने अपने खेल से सबको चुप करा दिया है।
- 23 March 2025 1:55 PM IST
आपराधिक घटनाओं को लेकर चिराग पासवान ने जताई चिंता
लोजपा (रामविलास) प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने बिहार में बढ़ती आपराधिक घटनाओं को लेकर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाएं नहीं हों, इसको लेकर उपाय होने चाहिए। उन्होंने अपराधियों को कठोर सजा मिलने की भी बात कही।
- 23 March 2025 1:43 PM IST
नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी को बॉयकॉट करने पर आरजेडी नेता ने किया समर्थन
मुस्लिम संगठनों ने किया नीतीश कुमार की इफ्तार पार्टी का बायकॉट, आरजेडी सांसद बोले- उनका निर्णय सही है।
Created On :   23 March 2025 8:01 AM IST