अपराध: पोर्श दुर्घटना में आया नया मोड़, नाबालिग लड़के की मां जांच के घेरे में

पोर्श दुर्घटना में आया नया मोड़, नाबालिग लड़के की मां जांच के घेरे में
पुणे पोर्श दुर्घटना में नया मोड़ आया है। दुर्घटना में आरोपी नाबालिग लड़के की मां शिवानी विशाल अग्रवाल की भूमिका की पुणे पुलिस जांच कर रही है। यह भूमिका सबूतों को नष्ट करने से संबंधित है।

पुणे, 30 मई (आईएएनएस)। पुणे पोर्श दुर्घटना में नया मोड़ आया है। दुर्घटना में आरोपी नाबालिग लड़के की मां शिवानी विशाल अग्रवाल की भूमिका की पुणे पुलिस जांच कर रही है। यह भूमिका सबूतों को नष्ट करने से संबंधित है।

पुणे पोर्श दुर्घटना में दो लोगों (लड़का-लड़की) की मौत हो गई थी। अधिकारियों ने बताया कि ससून जनरल अस्पताल के अधिकारियों ने 19 मई को नाबालिग लड़के के ब्लड सैंपल कूड़ेदान में फेंक दिए थे। उस दिन उन्होंने कथित तौर पर वहां मौजूद उसकी मां और दो अन्य लोगों के ब्लड सैंपल लिए थे।

पुलिस सामने आ रही खामियों को गंभीरता से लेते हुए शिवानी के ब्लड सैंपल एकत्र करेगी। कानूनी मंजूरी मिलने के बाद मामले में उसके खिलाफ कार्रवाई करेगी।

19 मई को पोर्श दुर्घटना के लिए उनके बेटे को गिरफ्तार किया गया था। इस दुर्घटना में मध्य प्रदेश के दो लोग, अश्विनी कोष्ठा और अनीश अवधिया (दोनों 24 वर्ष के) मारे गए थे। इस घटना से देश भर में रोष फैल गया।

शिवानी ने रोते हुए अपने नाबालिग बेटे द्वारा रिकॉर्ड किए गए रैप सॉन्ग के कथित वीडियो को नकार दिया था। ये वीडियो सॉन्ग पोर्श दुर्घटना में बेटे की गिरफ्तारी के बाद शूट किया गया था। इस दुर्घटना में मारे गए दोनों आईटी इंजीनियर की उम्र लगभघ 24 साल थी। इस घटना के बाद देशभर में हंगामा मच गया।

पुलिस ने अब तक करीब 10 लोगों को गिरफ्तार किया है। वहीं ससून जनरल अस्पताल के डीन को जांच पूरी होने तक अनिवार्य छुट्टी पर भेज दिया गया है। दो पुलिस अधिकारियों को भी निलंबित कर दिया गया है। अब नाबालिग लड़के की मां जांच के घेरे में है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   30 May 2024 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story