रक्षा: हथियार व मिसाइल रक्षा उपायों से युक्त ‘आईओएस सागर’ पहुंचा मॉरीशस

हथियार व मिसाइल रक्षा उपायों से युक्त ‘आईओएस सागर’ पहुंचा मॉरीशस
समुद्री डकैती रोकने व ऐसी घटनाओं का सामना करने में सक्षम भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) मॉरीशस के पोर्ट लुइस हार्बर पहुंचा है। मॉरीशस के पुलिस कमिश्नर व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी आईओएस सागर में सवार भारत समेत नौ देशों के नौसैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। भारतीय नौसेना के इस जहाज को 27 अप्रैल को आगंतुकों के लिए खुला रखा गया है। पोर्ट लुइस में जहाज के ठहरने के दौरान ट्रेकिंग, संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन जैसी गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है।

नई दिल्ली, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। समुद्री डकैती रोकने व ऐसी घटनाओं का सामना करने में सक्षम भारतीय नौसेना का जहाज आईएनएस सुनयना (आईओएस सागर) मॉरीशस के पोर्ट लुइस हार्बर पहुंचा है। मॉरीशस के पुलिस कमिश्नर व वरिष्ठ सैन्य अधिकारी आईओएस सागर में सवार भारत समेत नौ देशों के नौसैनिकों के साथ बातचीत करेंगे। भारतीय नौसेना के इस जहाज को 27 अप्रैल को आगंतुकों के लिए खुला रखा गया है। पोर्ट लुइस में जहाज के ठहरने के दौरान ट्रेकिंग, संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन जैसी गतिविधियों की भी योजना बनाई गई है।

रक्षा मंत्रालय के मुताबिक यह यात्रा मित्र विदेशी देशों के साथ क्षेत्रीय समुद्री सहयोग और क्षमता निर्माण के लिए भारत की प्रतिबद्धता में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। रक्षा मंत्रालय के मुताबिक आईएनएस सुनयना, एक अत्याधुनिक सरयू श्रेणी का जहाज है। इसे समुद्री डकैती विरोधी अभियानों, समुद्री निगरानी, मानवीय सहायता और आपदा राहत के लिए डिजाइन किया गया है। जहाज मध्यम और नजदीकी रेंज के गनरी हथियारों और मिसाइल रक्षा उपायों सहित आधुनिक इलेक्ट्रॉनिक युद्ध सूट से लैस है। यह एक हेलीकॉप्टर भी ले जा सकता है, जो उसकी परिचालन और निगरानी क्षमता को बढ़ाता है।

गौरतलब है कि है नौसेना के इस जहाज में हिंद महासागर क्षेत्र (आईओआर) के नौ विभिन्न मित्र देशों के 44 विदेशी नौसैनिक हैं। इनमें मॉरीशस गणराज्य के दो अधिकारी और छह नाविक भी शामिल हैं। आईओएस सागर दक्षिण पश्चिमी हिंद महासागर में तैनाती के हिस्से के रूप में यहां है। राष्ट्रीय तटरक्षक (एनसीजी) मॉरीशस के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी के चरण के पूरा होने पर आईओएस सागर 26 अप्रैल मॉरीशस के पोर्ट लुइस हार्बर पहुंचा है।

भारतीय नौसेना का जहाज सुनयना (आईओएस सागर) इसी महीने 5 अप्रैल को भारत के कारवार से रवाना हुआ था। नौ मित्र देशों के साथ मिलकर की गई यह पहल सामूहिक विकास और सहयोग की भावना से अंतर-संचालन, आपसी सीख और क्षेत्रीय समुद्री सुरक्षा को बढ़ाने के लिए भारतीय नौसेना के निरंतर प्रयासों को रेखांकित करती है। पोर्ट लुइस पहुंचने पर आईओएस सागर और उसके चालक दल का गर्मजोशी व उत्साह के साथ स्वागत किया गया। यह नौसेना भारत और मॉरीशस के बीच घनिष्ठ और समय-परीक्षित संबंधों को दर्शाता है।

स्वागत समारोह में प्रधानमंत्री कार्यालय, मॉरीशस पुलिस बल, भारतीय उच्चायोग और एनसीजी मॉरीशस के कई उच्च पदस्थ गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया। स्वागत समारोह के समापन पर, गणमान्य व्यक्तियों को जहाज का दौरा कराया गया, जिसके बाद मित्र देशों से आए कर्मियों के साथ महत्वपूर्ण बातचीत की गई। बंदरगाह पर पहुंचने के दौरान आईओएस सागर के अधिकारी कमांडिंग ऑफिसर कमांडेंट राष्ट्रीय तटरक्षक, पुलिस आयुक्त और भारत के उच्चायुक्त से मुलाकात कर रहे हैं।

दो दिवसीय बंदरगाह यात्रा के दौरान विभिन्न गतिविधियों की योजना बनाई गई है। इसमें आईओएस सागर चालक दल द्वारा समुद्री वायु स्क्वाड्रन, विशेष मोबाइल बल स्क्वाड्रन और पुलिस हेलीकॉप्टर स्क्वाड्रन का दौरा शामिल है। पुलिस आयुक्त पुलिस मुख्यालय में आईओएस सागर के बहुराष्ट्रीय चालक दल के साथ बातचीत भी करेंगे। जहाज 27 अप्रैल को आगंतुकों के लिए खुला रहेगा।

पोर्ट लुइस में जहाज के ठहरने के दौरान ट्रेकिंग, संयुक्त योग सत्र और मैत्रीपूर्ण खेल आयोजन जैसी गतिविधियों भी की जा रही हैं। यहां से प्रस्थान के समय, जहाज एनसीजी मॉरीशस के साथ संयुक्त ईईजेड निगरानी के दूसरे चरण को पूरा करेगा। यह चरण पूरा होने पर जहाज पोर्ट विक्टोरिया, सेशेल्स के लिए रवाना होगा।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2025 4:45 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story