अंतरराष्ट्रीय: श्रीलंका में आयोजित हुआ 'विश्व ताई ची दिवस' कार्यक्रम

श्रीलंका में आयोजित हुआ विश्व ताई ची दिवस कार्यक्रम
'विश्व ताई ची दिवस' कार्यक्रम 26 अप्रैल को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक स्थानीय ताई ची उत्साही लोगों ने भाग लिया।

बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। 'विश्व ताई ची दिवस' कार्यक्रम 26 अप्रैल को श्रीलंका की राजधानी कोलंबो में आयोजित किया गया, जिसमें 200 से अधिक स्थानीय ताई ची उत्साही लोगों ने भाग लिया।

श्रीलंका स्थित चीनी राजदूत छी च्येहोंग ने अपने भाषण में कहा कि श्रीलंका में ताई ची सीखना चीन और चीनी संस्कृति को समझने का एक महत्वपूर्ण तरीका बन गया है। आशा है कि यह आयोजन अधिक स्थानीय मित्रों को भाग लेने के लिए आकर्षित करेगा, चीन और श्रीलंका के बीच खेल और सांस्कृतिक आदान-प्रदान को आगे बढ़ाएगा और दोनों देशों के लोगों के बीच मैत्री को बढ़ाएगा।

श्रीलंका के युवा मामले एवं खेल मंत्री सुनील कुमार गामाग ने कहा कि भविष्य में श्रीलंका ताई ची को और आगे बढ़ाएगा और इसे युवा प्रशिक्षण कार्यक्रमों तथा सामुदायिक स्वास्थ्य परियोजनाओं में शामिल करेगा, नियमित रूप से ताई ची सेमिनार और प्रचार गतिविधियां आयोजित करेगा, और खेल तथा संस्कृति के सम्बंधों के माध्यम से श्रीलंका और चीन के बीच आदान-प्रदान का पुल बनाएगा।

पत्रकारों के साथ एक साक्षात्कार में 55 वर्षीय ताई ची कोच मुतुमाला ने कहा, "मैं 35 वर्षों से ताई ची का अभ्यास कर रहा हूं और 100 से अधिक छात्रों को प्रशिक्षित कर चुका हूं। ताई ची एक ऐसा प्रशिक्षण है जो शरीर और मन को पोषण देता है। मुझे लगता है कि यह चीनी संस्कृति की गहराई और ज्ञान का प्रतीक है।"

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2025 4:41 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story