अंतरराष्ट्रीय: चीन ने तरल हीलियम प्रशीतन प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की

चीन ने तरल हीलियम प्रशीतन प्रौद्योगिकी में महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की
तीसरा चीन प्रौद्योगिकी नवाचार उपलब्धि परिवर्तन मेला 26 अप्रैल को मध्य चीन के आनह्वी प्रांत की राजधानी हेफेई शहर में शुरू हो गया है। इस अवसर पर चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिक और रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान ने अपने नवीनतम 10,000-वाट तरल हीलियम प्रशीतन मशीन का प्रदर्शन किया है। इस माध्यम से तरल हीलियम प्रशीतन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का दर्शाया जा रहा है।

बीजिंग, 27 अप्रैल (आईएएनएस)। तीसरा चीन प्रौद्योगिकी नवाचार उपलब्धि परिवर्तन मेला 26 अप्रैल को मध्य चीन के आनह्वी प्रांत की राजधानी हेफेई शहर में शुरू हो गया है। इस अवसर पर चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिक और रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान ने अपने नवीनतम 10,000-वाट तरल हीलियम प्रशीतन मशीन का प्रदर्शन किया है। इस माध्यम से तरल हीलियम प्रशीतन प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में चीन की महत्वपूर्ण उपलब्धियों का दर्शाया जा रहा है।

चीनी विज्ञान अकादमी के भौतिक और रासायनिक प्रौद्योगिकी संस्थान के शोधकर्ता हु चोंगज्वुन के मुताबिक इस मशीन के सभी मुख्य घटक स्वदेशी रूप से विकसित किए गए हैं। मशीन की कुल लंबाई लगभग 28 मीटर है, जिसका व्यास चार मीटर से अधिक है। इस उपकरण का उपयोग राष्ट्रीय प्रमुख वैज्ञानिक अवसंरचना त्वरक-चालित रूपांतरण अनुसंधान उपकरण में किया जाएगा।

बता दें कि 10,000-वाट तरल हीलियम प्रशीतन मशीन माइनस 269 डिग्री सेल्सियस के तापमान पर काम करने वाली प्रशीतन मशीन है। इसे इंजन के पुर्जों को जोड़ने के लिए इस्तेमाल किया जाता है। यह त्वरक और नियंत्रित नाभिकीय संलयन जैसी बड़ी वैज्ञानिक सुविधाओं में अत्याधुनिक अनुसंधान के लिए प्रमुख उपकरण है। वर्तमान में इंटरनेशनल थर्मोन्यूक्लियर एक्सपेरिमेंटल रिएक्टर (आईटीईआर) में इसी तरह की तीन प्रशीतन मशीनों का इस्तेमाल किया जा रहा है।

(साभार---चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   27 April 2025 4:30 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story