अपराध: मध्य प्रदेश सागर में प्रेम प्रसंग पर भड़की हिंसा, कई घरों को बनाया गया निशाना

मध्य प्रदेश  सागर में प्रेम प्रसंग पर भड़की हिंसा, कई घरों को बनाया गया निशाना
मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्रेम प्रसंग के मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, तो वहीं पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

सागर 19 अप्रैल (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश के सागर जिले में एक प्रेम प्रसंग के मामले ने हिंसा का रूप ले लिया। उपद्रवियों द्वारा दुकानों में तोड़फोड़ कर आग लगा दी गई, तो वहीं पुलिस को हालात पर काबू पाने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा।

मामला सागर जिले के सानौधा थाना क्षेत्र का है। यहां दो अलग-अलग समुदायों के लड़का-लड़की में प्रेम प्रसंग चल रहा था और वह शुक्रवार की रात को अपने घरों से भाग गए। यह मामला सामने आने पर शनिवार को एक समुदाय के लोगों ने दूसरे समुदाय के लोगों के घरों में जमकर तोड़फोड़ की और कुछ घरों में आग तक लगा दी। तनाव काफी बढ़ गया और जिले के अलग-अलग थानों की पुलिस को सानौधा गांव भेजना पड़ा।

बताया गया है कि उग्र भीड़ ने कई घरों को निशाना बनाया, उनमें तोड़फोड़ की और आग भी लगा दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने किसी तरह आग पर काबू पाया, मगर स्थितियां तनावपूर्ण बनी हुई हैं। इस क्षेत्र में भारी तादाद में पुलिस बल की तैनाती की गई है।

प्रेम प्रसंग में अलग-अलग समुदाय के लड़के और लड़की के शुक्रवार की रात को अपने-अपने घर से भागने की जानकारी शनिवार सुबह लगी। उस समय लड़की के घर वालों ने अपनी बेटी को घर में नहीं पाया। इतना ही नहीं, लड़की का जिस लड़के से प्रेम प्रसंग चल रहा था, उसकी खोजबीन की तो पता चला कि लड़का भी घर से गायब है। गांव की लड़की और लड़के के गायब होने की जानकारी मिलते ही एक समुदाय के लोग इकट्ठा हो गए और उन्होंने दूसरे समुदाय के मकान में तोड़फोड़ कर डाली।

कुछ मकानों को आग के हवाले भी कर दिया गया। पुलिस बल ने मौके पर पहुंचकर आग को बुझाया। फिलहाल पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बड़ी तादाद में पुलिस जवान गांव में तैनात हैं और गांव पूरी तरह छावनी में बदल गया है। कई राजनेता भी यहां पहुंच रहे हैं। पुलिस हालात पर नजर रखे हुए है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   19 April 2025 3:35 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story