अंतरराष्ट्रीय: चीन-कंबोडिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम नोम पेन्ह में आयोजित

चीन-कंबोडिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम नोम पेन्ह में आयोजित
चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कंबोडिया की राजकीय यात्रा के दौरान, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और कंबोडिया के सूचना मंत्रालय, संस्कृति और कला मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और रॉयल अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चीन-कंबोडिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम नोम पेन्ह में आयोजित हुआ।

बीजिंग, 18 अप्रैल (आईएएनएस)। चीनी राष्ट्रपति शी चिनफिंग की कंबोडिया की राजकीय यात्रा के दौरान, चाइना मीडिया ग्रुप (सीएमजी) और कंबोडिया के सूचना मंत्रालय, संस्कृति और कला मंत्रालय, पर्यटन मंत्रालय और रॉयल अकादमी द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित चीन-कंबोडिया सांस्कृतिक आदान-प्रदान कार्यक्रम नोम पेन्ह में आयोजित हुआ।

इस आयोजन के दौरान चीन-कंबोडिया मीडिया साझेदारी तंत्र का शुभारंभ किया गया, चीन-कंबोडिया सभ्यता विनिमय और आपसी सीखने का कार्यक्रम शुरू किया गया, 10वां ओपन-एयर सिनेमा कार्यक्रम शुरू किया गया और सीएमजी ने कई कंबोडियाई सरकारी एजेंसियों और मीडिया के साथ व्यावहारिक सहयोग की एक श्रृंखला हासिल की।

कंबोडियन पीपुल्स पार्टी के अध्यक्ष और सीनेट के चेयरमैन समदेच हुन सेन ने एक बधाई पत्र भेजकर इस आयोजन के सार्थक परिणामों के लिए बधाई दी।

इस कार्यक्रम में लगभग 200 अतिथियों ने भाग लिया, जिनमें कंबोडिया और चीन के राजनीति, अर्थव्यवस्था, संस्कृति, शिक्षा, मीडिया और अन्य क्षेत्रों की जानी-मानी हस्तियां शामिल थीं।

अपने बधाई पत्र में हुन सेन ने कहा कि कंबोडिया और चीन की मित्रता इतिहास और समय की कसौटी पर खरी उतरी है तथा चीन कंबोडिया का सबसे भरोसेमंद मित्र है। सांस्कृतिक क्षेत्र में लोगों के बीच आदान-प्रदान वह बंधन है जो दोनों देशों के लोगों को जोड़ता है। मुझे यह देखकर बहुत खुशी हुई है कि "चीन-कंबोडिया मैत्री चैनल" द्वारा प्रस्तुत कंबोडिया-चीन मीडिया सहयोग ने फलदायी परिणाम प्राप्त किए हैं।

(साभार- चाइना मीडिया ग्रुप, पेइचिंग)

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   18 April 2025 6:13 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story