राजनीति: बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने फहराया झंडा

बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में पार्टी ने मनाया स्थापना दिवस, प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने फहराया झंडा
भाजपा रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। बिहार भाजपा कार्यालय में भी धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्मरण करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया गया।

पटना, 6 अप्रैल (आईएएनएस)। भाजपा रविवार को अपना स्थापना दिवस मना रही है। बिहार भाजपा कार्यालय में भी धूमधाम से पार्टी का स्थापना दिवस मनाया गया। स्थापना दिवस को लेकर बिहार भाजपा प्रदेश कार्यालय में झंडोत्तोलन किया गया तथा पार्टी के वरिष्ठ नेताओं को स्मरण करते हुए उनके संस्मरणों को याद किया गया।

पार्टी स्थापना दिवस के मौके पर प्रदेश कार्यालय में प्रदेश अध्यक्ष दिलीप जायसवाल ने पार्टी का झंडा फहराया। इस मौके पर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने दीनदयाल उपाध्याय और भारतीय जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की। स्थापना दिवस के मौके पर उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी, विजय कुमार सिन्हा, मंत्री मंगल पांडेय, राज्यसभा सांसद मनन मिश्रा, सांसद रविशंकर प्रसाद, शाहनवाज हुसैन ने दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

इस अवसर पर मिठाइयां भी बांटी गईं। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. दिलीप जायसवाल ने सभी कार्यकर्ताओं को स्थापना दिवस की शुभकामना और बधाई देते हुए कहा कि अटल बिहारी वाजपेयी, लालकृष्ण आडवाणी, मुरली मनोहर जोशी जैसे दिग्गज नेताओं ने जनसंघ काल से लेकर भाजपा को देश और दुनिया में सबसे बड़ी पार्टी बनाने का काम किया है।

उन्होंने कहा कि यह हमारे पूर्वजों ने भारत को आगे बढ़ाने और बिहार को आगे बढ़ाने के लिए किया। राष्ट्रीय विरासत को दुनिया के पटल पर लाने का काम किया। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत विश्वगुरु बनने की ओर अग्रसर है। विकसित भारत हमारा सपना है। आने वाले दिनों में दुनिया को रास्ता दिखाने वाले भारत को विकसित बनाने के लिए भाजपा अग्रसर रहेगी।

उन्होंने जोर देकर कहा कि आज भाजपा सशक्त भारत का आधार बन चुकी है। उन्होंने कहा कि आज हम एक भारत श्रेष्ठ भारत बनाने को लेकर अपने पूर्वजों के सपने को साकार करने के रास्ते पर चल पड़े हैं। उन्होंने कहा कि यह स्थापना दिवस हमें संगठन की निष्ठा, सेवा और राष्ट्र निर्माण के संकल्पों को और दृढ़ करता है और आज के दिन हम अपने इन्हीं कर्तव्यों के लिए फिर से संकल्पित होते हैं।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   6 April 2025 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story