राजनीति: होली पर बुर्का पहनकर निकलने वाले बयान पर राशिद अल्वी का तंज, 'ऐसा भारत नहीं बल्कि भाजपा की संस्कृति'

होली पर बुर्का पहनकर निकलने वाले बयान पर राशिद अल्वी का तंज, ऐसा भारत नहीं बल्कि भाजपा की संस्कृति
यूपी सरकार के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि जिन मुसलमानों को होली के रंग से दिक्कत है, वो उस दिन बुर्का पहनकर निकलें। उनके इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कहना भाजपा की संस्कृति है, न कि भारत की।

नई दिल्ली, 11 मार्च (आईएएनएस)। यूपी सरकार के राज्यमंत्री रघुराज सिंह ने मंगलवार को कहा कि जिन मुसलमानों को होली के रंग से दिक्कत है, वो उस दिन बुर्का पहनकर निकलें। उनके इस बयान के बाद सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। कांग्रेस के पूर्व राज्यसभा सांसद राशिद अल्वी ने तंज कसते हुए कहा कि ऐसा कहना भाजपा की संस्कृति है, न कि भारत की।

कांग्रेस नेता राशिद अल्वी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से कहा, "मेरा पहला सवाल है कि क्या किसी मुसलमान ने होली पर कोई एतराज जताया है? कोई सलाह तो तब देगा, जब कोई मुसलमान कहेगा कि होली से उसे ऐतराज है। लेकिन भाजपा नेता खुद बोलते चले जाते हैं। अगर किसी एक मुसलमान ने कोई बयान दिया हो तो वो बताएं। इससे भाजपा की मानसिकता का पता चलता है। यह भारत की संस्कृति है या फिर भाजपा की संस्कृति है।"

भाजपा को घेरते हुए उन्होंने आगे कहा, "भारतीय जनता पार्टी के अंदर मुकाबला है कि कौन मुसलमानों के खिलाफ ज्यादा जहर उगलेगा, जो जितना बोलेगा, उसे उतनी बड़ी जिम्मेदारी दी जाएगी। वो मुख्यमंत्री और मंत्री भी बन सकता है। भाजपा के अंदर एक शर्त है कि मुसलमानों के खिलाफ बोलें, इससे कुछ भी हासिल किया जा सकता है।"

अगर वक्फ संशोधन बिल पास होगा, तो पूरे देश को शाहीन बाग बना देंगे, ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ की इस धमकी पर राशिद अल्वी ने कहा, "उन्हें अपने बयान में थोड़ा बदलाव करना चाहिए। प्रदर्शन करना उनका और सबका हक है। देश लोकतंत्र है, भले ही वो नाम का ही लोकतंत्र हो। संविधान उन्हें प्रदर्शन करने का हक देता है। उन्हें कहना चाहिए कि किसानों की तरह प्रदर्शन करेंगे। जैसे किसानों ने दो-दो साल तक प्रदर्शन किया था और सड़कों को बंद किया था। उन्हें किसानों की तरह प्रदर्शन करने की बात कहनी चाहिए।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   11 March 2025 8:54 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story