राजनीति: अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलका लांबा ने दी शुभकामनाएं, महिला संघर्ष और सशक्तिकरण पर की चर्चा

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर अलका लांबा ने दी शुभकामनाएं, महिला संघर्ष और सशक्तिकरण पर की चर्चा
अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने देशभर की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दिन दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से महिलाएं शामिल हुईं।

नई दिल्ली, 8 मार्च (आईएएनएस)। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर कांग्रेस नेता अलका लांबा ने देशभर की महिलाओं को बधाई और शुभकामनाएं दी। इस दिन दिल्ली के कांग्रेस मुख्यालय इंदिरा भवन में आयोजित कार्यक्रम में देशभर से महिलाएं शामिल हुईं।

कार्यक्रम का आयोजन भारत की प्रथम महिला प्रधानमंत्री, इंदिरा गांधी के नाम पर किया गया। इस दौरान, महिलाएं अपने संघर्ष और उपलब्धियों को साझा कर रही हैं, जो उन्होंने विभिन्न चुनौतियों को पार करते हुए हासिल की।

अलका लांबा ने कहा कि महिला दिवस पर यह अवसर विशेष रूप से महत्वपूर्ण है, जब महिलाएं अपने संघर्ष, अपने अनुभव और अपनी सफलता की कहानियां साझा कर रही हैं। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में कई महिलाएं शामिल थीं, जो अभी भी अपनी समस्याओं और मुद्दों पर चर्चा करने के लिए मंच पर आई हैं। उनकी बातों का उद्देश्य यह है कि महिलाओं के मुद्दों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रमुखता दी जाए और उन्हें सही तरीके से संबोधित किया जाए।

कांग्रेस नेता ने यह भी उल्लेख किया कि महिला कांग्रेस के प्रयासों से इस दिन को और भी महत्वपूर्ण बनाया जा रहा है। राहुल गांधी, मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी के संदेश इस कार्यक्रम का हिस्सा बने, जो महिला सशक्तिकरण और उनके अधिकारों के बारे में मार्गदर्शन देने के लिए लाइव वीडियो कॉल के माध्यम से जुड़े थे।

अलका लांबा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी का हमेशा से यह प्रयास रहा है कि महिलाओं के मुद्दों को केंद्र में लाया जाए और उन्हें अधिक सशक्त बनाने के लिए उचित कदम उठाए जाएं। उन्होंने इस विश्वास को व्यक्त किया कि आने वाले समय में महिलाओं के अधिकारों को लेकर और भी अधिक सकारात्मक बदलाव होंगे और महिला कांग्रेस इस दिशा में अपनी भूमिका निभाती रहेगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 March 2025 4:06 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story