साउथर्न सिनेमा: शादी का झांसा देकर यौन शोषण, आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार, पीड़ित हॉलीवुड में कर चुकी है काम

मुंबई, 7 मार्च (आईएएनएस)। हॉलीवुड अभिनेत्री को शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का मामला सामने आया है। आरोपी को मुंबई की बांगुर नगर पुलिस ने शुक्रवार को चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार, पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया, तो आरोपी फरार हो गया। हालांकि, काफी तलाश के बाद उसे चंडीगढ़ से गिरफ्तार कर लिया गया। आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे शनिवार तक के लिए पुलिस हिरासत में भेज दिया।
55 वर्षीय पीड़िता मुंबई की रहने वाली है, वह हॉलीवुड में काम कर चुकी हैं। उसने मॉडलिंग से करियर की शुरुआत की और इसके बाद कई हॉलीवुड, बॉलीवुड और तमिल फिल्मों, टीवी धारावाहिकों में भी काम किया। वह एक ट्रांसजेंडर महिला है।
जानकारी के अनुसार, कुछ महीने पहले पीड़िता सोशल मीडिया के जरिए 30 वर्षीय आरोपी के संपर्क में आई। उनकी जान पहचान जल्द ही गहरी दोस्ती में बदल गई। खुद को सहायक निर्देशक बताने वाले आरोपी ने जनवरी में पीड़िता से दिल्ली में मुलाकात की। इस मुलाकात के दौरान उसने शादी का प्रस्ताव रखा और अभिनेत्री ने प्रस्ताव स्वीकार कर लिया। इसके बाद उन्होंने कई बार शारीरिक संबंध बनाए।
हालांकि, जब पीड़िता ने बाद में संबंध बनाने से इनकार कर दिया, तो उनके बीच तनाव पैदा हो गया और आरोपी ने उसका घर छोड़ दिया। जब उसने बाद में शादी के बारे में पूछा, तो आरोपी ने टालना शुरू कर दिया। महिला को यह महसूस हुआ कि उसके साथ धोखा हुआ है, तो उसने मुंबई के बांगुर नगर पुलिस से संपर्क किया और शिकायत दर्ज कराई। उसके बयान के आधार पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपी को पूछताछ के लिए बुलाया, लेकिन वह पेश नहीं हुआ।
पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू की और जांच के दौरान, उन्हें खुफिया जानकारी मिली कि वह चंडीगढ़ में छिपा हुआ है, जिसके बाद पुलिस की एक टीम चंडीगढ़ पहुंची और उसे हिरासत में लेकर मुंबई पहुंची। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को बोरीवली कोर्ट में पेश किया गया, जहां कोर्ट ने उसे शनिवार तक के लिए पुलिस कस्टडी में भेज दिया।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   7 March 2025 12:11 PM IST