राजनीति: अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी मित्र थे बीजू पटनायक, भाजपा को उन्हें अपमानित करने का कोई हक नहीं भक्त चरण दास

अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी मित्र थे बीजू पटनायक, भाजपा को उन्हें अपमानित करने का कोई हक नहीं  भक्त चरण दास
ओडिशा सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर 5 मार्च को पंचायती राज दिवस का आयोजन बंद करने की घोषणा की है। साथ ही मौजूदा भाजपा सरकार ने उनकी जयंती पर सरकारी छुट्टी भी बंद करने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा है कि राज्य सरकार को ऐसा करने का कोई हक नहीं है।

भुवनेश्वर, 4 मार्च (आईएएनएस)। ओडिशा सरकार ने राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री बीजू पटनायक की जयंती पर 5 मार्च को पंचायती राज दिवस का आयोजन बंद करने की घोषणा की है। साथ ही मौजूदा भाजपा सरकार ने उनकी जयंती पर सरकारी छुट्टी भी बंद करने की घोषणा की है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष भक्त चरण दास ने कहा है कि राज्य सरकार को ऐसा करने का कोई हक नहीं है।

भक्त चरण दास ने आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी ने पंचायती राज कानून की शुरुआत की थी। कांग्रेस सरकार ने इसे साल 1993 में 24 अप्रैल को लागू किया। पूरे देश में इसे उसी तारीख को मनाया जाता है। ओडिशा की पिछली सरकार उसे हर साल 5 मार्च को मना रही थी, हालांकि उन्हें 24 अप्रैल को भी इसे मनाना चाहिए था। राज्य की भाजपा सरकार द्वारा इसे 24 अप्रैल करना गलत नहीं है।

उन्होंने कहा कि बीजू पटनायक ओड़िया का प्रतिनिधित्व करते थे। वह पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के करीबी दोस्त थे। भाजपा वालों का कोई हक नहीं है उन्हें अपमानित करने का।

राज्य की भाजपा सरकार ने कहा है कि 5 मार्च को बीजू पटनायक की जयंती मनाई जाएगी, लेकिन सरकारी छुट्टी नहीं होगी। इस सवाल के जवाब में कांग्रेस नेता ने कहा, "बीजू पटनायक के जन्मदिन पर छुट्टी तो होनी चाहिए। वह आजादी के लिए लड़े हैं। उस समय वह कांग्रेस के बैनर तले लड़े थे। उनको तिरस्कार करने का आपको क्या हक है? बीजू पटनायक कई बार मुख्यमंत्री रहे। देश के प्रति उनका योगदान है। वह ओड़िया पहचान के प्रतिनिधि रहे। लेकिन अब ओडिशा में भाजपा सरकार ने उनके सम्मान को कम करने का काम किया है। वे ओड़िया भावनाओं का सम्मान नहीं कर रहे हैं। हम इसकी निंदा करते हैं।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 March 2025 6:48 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story