राजनीति: लालू यादव के डीएनए में लूट, डकैती, आगजनी और फिरौती, यही उनका 'रोजगार मॉडल' गिरिराज सिंह

लालू यादव के डीएनए में लूट, डकैती, आगजनी और फिरौती, यही उनका रोजगार मॉडल  गिरिराज सिंह
केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव के डीएनए में लूट, डकैती, दुष्कर्म, आगजनी और फिरौती है, यही उनका 'रोजगार मॉडल' है।

गया, 2 मार्च (आईएएनएस)। केंद्रीय मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता गिरिराज सिंह ने रविवार को राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू यादव पर जोरदार निशाना साधते हुए कहा कि लालू यादव के डीएनए में लूट, डकैती, दुष्कर्म, आगजनी और फिरौती है, यही उनका 'रोजगार मॉडल' है।

केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने गया में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा, "लालू यादव ने अपने बेटे तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने को लेकर छपरा में कहा कि इनको सीएम बनाओगे तो बिहार में जगमग होगा। उन्होंने कई बातें बताई, लेकिन असली बात नहीं बताई। प्रदेश के लोगों को मालूम है कि उनके राज में नवदंपति को वाहन से उतारकर वाहन ले लिया जाता था। उनका विकास का मॉडल यही होगा। लालू यादव अपने डीएनए पर अपने बेटे को लॉन्च करना चाहते हैं, क्योंकि उनके बेटे की तो राजनीति में कोई कमाई नहीं है।"

उन्होंने कहा कि बिहार में अब डबल इंजन की सरकार है। पहले उत्तर और दक्षिण बिहार को जोड़ने के लिए एक पुल था, लेकिन आज 17 पुल हो गए हैं। आज बदलता हुआ बिहार है। सड़कों का जाल हो गया है। बिजली की उपलब्धता है। गया में आने वाले दिन में टेक्सटाइल एक नया रूप लेगा। बिहार अब बढ़ता हुआ बिहार होगा। लालू यादव का मॉडल बिहार का कोई नौजवान नहीं अपनाएगा।

केंद्रीय मंत्री ने 'शोले' फिल्म के एक चर्चित डायलॉग की तुलना करते हुए कहा कि अब बिहार के लोग कहेंगे कि बेटा गलत वोट मत देना, नहीं तो फिर लालू मॉडल आ जाएगा। तेजस्वी यादव के एक बयान पर उन्होंने कहा कि यह खटारा नहीं है। वे तो बैलगाड़ी वाले हैं, गाड़ी देखी ही नहीं। यह नीतीश वाली सोच और पीएम नरेंद्र मोदी की सपोर्ट वाली सरकार है। बिहार में सड़कों का जाल बिछ गया है। लोग धकाधक चल रहे हैं और फटाफट काम कर रहे हैं। बिहार की जनता अब लालटेन युग में नहीं रहेगी, उजाले में है और उजाले में रहेगी।

भाजपा के नेता ने कहा कि अभी एनडीए की सरकार है और अगले विधानसभा चुनाव में एनडीए की ही सरकार बनेगी। नीतीश कुमार के नेतृत्व में अगला चुनाव लड़ा जाएगा।

--आईएएनएस

एमएनपी/एएस

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 March 2025 3:14 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story