अंतरराष्ट्रीय: जापान का ताइवानी मूल के नागरिकों के लिए बड़ा फैसला, बीजिंग हुआ नाराज

टोक्यो, 18 फरवरी (आईएएनएस)। जापान में ताइवान मूल के नागरिक अपने फैमिली रजिस्टर में ताइवान को अपने मूल देश के रूप में सूचीबद्ध कर सकेंगे। जापानी सरकार ने मंगलवार को यह ऐलान किया। इस कदम का ताइवान ने स्वागत किया है, लेकिन चीन की ओर से तीखी प्रतिक्रिया हुई है।
जापान के न्याय मंत्री ने एक अध्यादेश को संशोधित किया, जिससे लोगों को न केवल देशों, बल्कि क्षेत्रों को भी सूचीबद्ध करने की अनुमति मिली।
नियमों में परिवर्तन 26 से प्रभावी होगा।
नए बदलाव के तहत जापानी नागरिकों से शादी करने वाले ताइवानी लोगों को भी चीन के स्थान पर रजिस्ट्री में ताइवान को सूचीबद्ध करने सुविधा होगी।
स्थानीय मीडिया के मुताबिक कि जापानी मंत्रालय ने पहचान के लिए फैमिली रजिस्टर की मौजूदा 'राष्ट्रीयता' प्रविष्टि में 'क्षेत्र' को जोड़ने के लिए एक अध्यादेश को बदलने का फैसला किया।
इससे पहले, चीनी और ताइवानी व्यक्तियों के लिए फैमिली रजिस्ट्री में एकमात्र विकल्प चीन था। जब ताइवान का कोई व्यक्ति प्राकृतिक जापानी नागरिकता के लिए पंजीकरण करता था, तो उसका मूल देश चीन के रूप में पंजीकृत होता था।
मई से शुरू हो रही संशोधित प्रणाली के बाद, यह प्रावधान भी बदल जाएगा, और ताइवान के लोगों का मूल देश ताइवान के रूप में पंजीकृत होगा।
यह अध्यादेश संशोधन के लागू होने से पहले के मामलों पर भी लागू होगा यदि अनुरोध प्रस्तुत किए जाते हैं।
ताइवान के विदेश मंत्री लिन चिया-लुंग ने इस परिवर्तन के लिए लिए आभार व्यक्त किया। एक बयान में, उन्होंने कहा कि 'ताइवान' का मानना है कि जापान में ताइवानियों के अधिकारों और हितों को जापानी फैमिली रजिस्टरों पर सही विवरण के माध्यम से और अधिक संरक्षित किया जाएगा।
वहीं चीनी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता ने नाराजगी जाहिर की और जापान से 'एक चीन' सिद्धांत का पालन करने का आग्रह किया। उन्होंने मीडिया को संबोधित करते हुए कहा, "ताइवान के मुद्दे पर कोई चालबाजी न करें और कोई विरोधाभासी या गलत संकेत न भेजें।"
प्रवक्ता ने आगे कहा, ताइवान का मुद्दा पूरी तरह से चीन का आंतरिक मामला है।"
चीन स्वशासित ताइवान को एक अलग प्रांत के रूप में देखता है, जो अंततः देश का हिस्सा बनगे, और उसने इसके लिए बल प्रयोग की संभावना से भी इनकार नहीं किया है।
अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|
Created On :   18 Feb 2025 5:05 PM IST