राजनीति: पश्चिम बंगाल में कांग्रेस के साथ गठबंधन पर फिर से विचार करें ममता बनर्जी हुसैन दलवई

दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ‘इंडिया' ब्लॉक में सब कुछ ठीक दिखाई नहीं दे रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

मुंबई, 12 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव में मिली हार के बाद ‘इंडिया' ब्लॉक में सब कुछ ठीक दिखाई नहीं दे रहा है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने राज्य में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के साथ गठबंधन से इनकार कर दिया है। महाराष्ट्र के कांग्रेस नेता और पूर्व सांसद हुसैन दलवई ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस प्रमुख को इस पर पुनर्विचार करना चाहिए।

हुसैन दलवई ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, "मुझे लगता है कि जिस जगह कांग्रेस मजबूत है, वहां ममता बनर्जी को कांग्रेस को सीटें देनी चाहिए। अगर ‘इंडिया गठबंधन’ एकजुट होकर लड़ेगा, तो इससे एक अच्छा संदेश जाएगा। हालांकि, अगर उनकी (तृणमूल कांग्रेस की) सीटें कम आएंगी, तो वह कांग्रेस को दोष देंगी। ममता बनर्जी अकेले लड़ना चाहती हैं, तो ठीक है, लेकिन उन्हें विचार करना चाहिए और कांग्रेस के साथ मिलकर चुनाव लड़ना चाहिए।"

उन्होंने कहा, "कांग्रेस चुप रहने वाली पार्टी नहीं है। ‘इंडिया' गठबंधन लोकसभा चुनाव के लिए हुआ था। हालांकि, कांग्रेस का उद्देश्य है कि देश और राज्य से भाजपा को हटाना है। आरएसएस जिस प्रकार से इस देश में राजनीति कर रही है, वह देश के लिए बहुत खतरनाक है। इनके खिलाफ सभी पार्टियों को एक होकर लड़ना चाहिए। पश्चिम बंगाल में अगर कांग्रेस और तृणमूल अलग-अलग लड़ेगी, तो दोनों का नुकसान होगा और इसका फायदा भाजपा को होगा, इस बात पर ममता बनर्जी को विचार करना चाहिए। कांग्रेस का उद्देश्य एक है, इसलिए राहुल गांधी लोगों की बात मानते हैं, लेकिन इन्हीं लोगों के चलते भाजपा को फायदा होता है।"

महाराष्ट्र के मंत्री नितेश राणे के मदरसों की जांच वाले बयान पर उन्होंने कहा, "अनपढ़ आदमी भी ऐसी बातें नहीं करता है। मुझे लगता है कि जिस तरीके का बयान वह देते हैं, क्या मुसलमानों के खिलाफ बोलने का कोई डिपार्टमेंट बनाया गया है, जिसके मुखिया नितेश राणे हैं। वह (नितेश राणे) क्या बोलते हैं, देश उससे नहीं चलता है, बल्कि कानून से चलता है।"

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   12 Feb 2025 11:38 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story