राजनीति: दिल्ली में खिलेगा कमल या फिर चलेगा 'आप का झाड़ू', पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल ने चौंकाया

दिल्ली में खिलेगा कमल या फिर चलेगा आप का झाड़ू, पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल ने चौंकाया
दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक चरण में 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेसिंयों के एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो गए। पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा, कांग्रेस की अगर हम बात करें तो कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है।

नई दिल्ली, 5 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए बुधवार को एक चरण में 70 सीटों पर मतदान संपन्न हो गया। मतदान संपन्न होने के बाद विभिन्न एजेसिंयों के एग्जिट पोल के आंकड़े भी आने शुरू हो गए। पीपल इनसाइट के एग्जिट पोल के अनुमान के अनुसार, दिल्ली में भाजपा को बढ़त मिलती हुई दिखाई दे रही है। वहीं, आम आदमी पार्टी (आप) को झटका लगता हुआ दिख रहा है। इसके अलावा, कांग्रेस की अगर हम बात करें तो कांग्रेस का खाता खुलता दिख रहा है।

पीपल इनसाइट एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 39-44 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 25-28 सीटें और कांग्रेस को 2-3 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

पीपुल्स पल्स के एग्जिट पोल के अनुसार, भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को 51-60 सीटें, आम आदमी पार्टी (आप) को 10-19 सीटें और कांग्रेस को 0 सीटें मिलती हुई दिखाई दे रही हैं।

दिल्ली विधानसभा में बहुमत का आंकड़ा 36 है। अगर दिल्ली विधानसभा चुनाव की बात करें तो कुल 699 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं, जिनमें से 603 पुरुष और 96 महिला उम्मीदवार हैं। पिछले विधानसभा चुनाव में कुल 672 उम्मीदवार चुनावी मैदान में थे।

आम आदमी पार्टी और कांग्रेस ने अलग-अलग चुनाव लड़ा है। दोनों ने सभी 70 सीटों पर प्रत्याशी उतारे। वहीं, भाजपा ने एक-एक सीट जेडीयू और लोजपा (रामविलास) को दी। दिल्ली में मुख्य रूप से भाजपा, आप और कांग्रेस के बीच जोरदार मुकाबला है।

राजधानी दिल्ली में नई सरकार के गठन के लिए 70 विधानसभा सीटों पर मतदान की प्रक्रिया संपन्न हो चुकी है। चुनाव के नतीजों की घोषणा आठ फरवरी को होगी। दिल्ली में 1 करोड़ 55 लाख वोटर्स हैं। इनमें पुरुष मतदाताओं की संख्या 83.49 लाख, महिला मतदाता 71.74 लाख और युवा मतदाता 25.89 लाख हैं। दिल्ली में फर्स्ट टाइम वोटर्स की संख्या 2.08 लाख है।

दिल्ली में मतदान के लिए 13 हजार से ज्यादा मतदान केंद्र बनाए गए थे, जिसमें 100 साल से ऊपर के मतदाताओं की संख्या 830 रही।

बता दें कि एग्जिट पोल के आंकड़े अंतिम नतीजे नहीं हैं। 8 फरवरी को नतीजों के ऐलान के साथ ही पता चल जाएगा कि दिल्ली में अगली सरकार किसकी बनने जा रही है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   5 Feb 2025 7:05 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story