मानवीय रुचि: दिल्ली में आप ने विकास के नाम पर दिया धोखा, बनेगी भाजपा की सरकार ज्ञान चंद गुप्ता

दिल्ली में आप ने विकास के नाम पर दिया धोखा, बनेगी भाजपा की सरकार  ज्ञान चंद गुप्ता
भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया और दावा किया कि उनकी पार्टी 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

पंचकूला, 4 फरवरी (आईएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी के पूर्व विधायक ज्ञान चंद गुप्ता ने दिल्ली में भाजपा की सरकार बनने का विश्वास व्यक्त किया और दावा किया कि उनकी पार्टी 50 से अधिक सीटों पर जीत हासिल करेगी।

गुप्ता ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार की निंदा करते हुए कहा कि उन्होंने विकास के नाम पर कोई ठोस काम नहीं किया है।

गुप्ता ने आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने शराब घोटाले के जरिए दिल्ली की जनता को धोखा दिया है और जनता के विश्वास के साथ छल किया है। उन्होंने कहा कि दिल्ली में जो शराब घोटाला हुआ, उससे साबित हो गया कि आम आदमी पार्टी सिर्फ अपनी राजनीतिक स्वार्थ पूर्ति में लगी है। आम आदमी की भलाई के लिए कुछ नहीं किया गया।

उन्होंने आगे कहा कि भाजपा के नेतृत्व में दिल्ली में विकास कार्यों को प्राथमिकता दी जाएगी और जनता को एक अच्छा शासन मिलेगा। जनता के बीच भाजपा एक विकल्प बनकर उभरी है और हमें उम्मीद है कि जनता हमें अपना समर्थन देगी।

उधर, हर‍ियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मंत्री अनिल विज के नाराज होने के सवाल पर सीएम सैनी ने कहा कि हम दोनों के बीच कोई नाराजगी नहीं है। हम दोनों कैबिनेट बैठक में साथ थे। हमने एक विभाग की समीक्षा बैठक भी की। वह हमारे वरिष्ठ नेता हैं और हम दोनों के बीच नराजगी की खबरें केवल अफवाह है।

वहीं हरियाणा के भाजपा प्रभारी सतीश पूनिया से मुलाकात के बाद मंत्री अनिल विज ने कहा कि मैंने उनसे हर मुद्दे पर बात की है। इसलिए मैं अब इस मामले पर कोई बात नहीं करूंगा।

हरियाणा कैबिनेट की बैठक में मंगलवार को कई महत्वपूर्ण फैसले लिए गए। कैबिनेट ने हरियाणा वन्य जीव संरक्षण नियम को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री ने बताया कि वन्य जीव से संबंधित परमिट प्राप्त करने के लिए नए नियम बनाए गए हैं, जिससे सरल प्रक्रिया के तहत परमिट जारी किए जा सके।

मुख्यमंत्री नायब सैनी ने प्रेसवार्ता में जानकारी दी कि सरकार ने इस सीजन में आढ़तियों को हुए नुकसान की भरपाई के लिए 3 करोड़ 10 लाख रुपये की राशि मंजूर की है। यह राशि आढ़तियों को आर्थिक सहायता प्रदान करने के लिए दी जाएगी।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   4 Feb 2025 11:04 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story