राजनीति: जनता को गुमराह करने के लिए है 'सामना' में प्रकाशित लेख रामदास कदम

जनता को गुमराह करने के लिए है सामना में प्रकाशित लेख  रामदास कदम
शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे में अनबन चल रही है। सामना के संपादकीय पर शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को गुमराह करने के लिए यह लेख लिखा गया है।

मुंबई, 2 फरवरी (आईएएनएस)। शिवसेना (यूबीटी) ने अपने मुखपत्र 'सामना' में लिखा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे में अनबन चल रही है। सामना के संपादकीय पर शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा कि महाराष्ट्र की जनता को गुमराह करने के लिए यह लेख लिखा गया है।

न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान शिवसेना नेता ने कहा कि एकनाथ शिंदे ने विधायकों को काम करने के लिए बहुत फंड दिया है। इसलिए एक भी विधायक एकनाथ शिंदे को नहीं छोड़ेगा। भले ही सामना में इस तरह के हजारों खबरें प्रकाशित की जाए। सामना में प्रकाशित लेख और खबरों पर कोई विश्वास नहीं करेगा। सामना ने एकनाथ शिंदे की राजनीति को खत्म करने का संकल्‍प लिया है। इसलिए बीते तीन सालों से लगातार उनके खिलाफ लेख लिखते रहते हैं। सामना में जो भी लेख प्रकाशित हो रहा है, उस पर कोई भी विश्वास नहीं करेगा। हम सभी लोग एकनाथ शिंदे के साथ मिलकर रहेंगे। हम कल भी उनके साथ थे, आज भी उनके साथ हैं और कल भी उनके साथ रहेंगे।

एकनाथ शिंदे की भाजपा से नाराजगी के सवाल पर शिवसेना नेता रामदास कदम ने कहा कि बिल्कुल नहीं। जब हमारे 40 विधायक थे, तो पीएम मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने एकनाथ शिंदे को मुख्यमंत्री बना दिया। आज भाजपा के पास 120 की संख्या है, तो उनका मुख्यमंत्री बनेगा और बना है। इसमें शक क्या है। एकनाथ शिंदे नाराज नहीं हैं।

एकनाथ शिंदे की सरकार में जो भूमिका देवेंद्र फडणवीस ने निभाई थी, वही भूमिका देवेंद्र फडणवीस की सरकार में एकनाथ शिंदे निभा रहे हैं।

राजनीति के गलियारों में चर्चा चल रही है कि महाराष्ट्र की महायुति की सरकार में अनबन चल रही है। कहा जा रहा है कि सीएम न बनाए जाने से एकनाथ शिंदे नाराज हैं।

वहीं, शिवसेना (यूबीटी) के मुखपत्र सामना में कहा गया है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस एकनाथ शिंदे को पूछ नहीं रहे हैं। मंत्रिमंडल की बैठकों से एकनाथ शिंदे ने दूरी बना ली है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   2 Feb 2025 4:42 PM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story