राष्ट्रीय: उज्जैन में मोहन यादव ने दिलाई जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ

उज्जैन में मोहन यादव ने दिलाई जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ
मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को जल संवर्धन और संरक्षण की शपथ दिलाई।

उज्जैन 16 जून (आईएएनएस)। मध्य प्रदेश में जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जल गंगा संवर्धन अभियान चलाया जा रहा है। इसी अभियान के तहत मुख्यमंत्री मोहन यादव ने उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान आम लोगों को जल संवर्धन और संरक्षण की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री उज्जैन के पुरातात्विक धरोहर मोदी का चोपड़ा पर आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेने पहुंचे थे। उन्होंने प्रदेशवासियों को गंगा दशहरा पर्व की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि गंगा दशहरा का यह पावन अवसर है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा तय किया गया था कि पर्यावरण दिवस 5 जून से गंगा दशहरा तक नदी, कुओं ,पोखर, तालाब, झरनों आदि जल स्रोतों के साथ हमारी ऐतिहासिक धरोहर चोपड़ा बावड़ियों के संरक्षण और संवर्धन का काम किया जाएगा। जल गंगा संवर्धन अभियान सफल रहा है। इसमें छह लाख से अधिक लोगों ने भागीदारी की। सीएम यादव ने सभी को जल संरक्षण और संवर्धन की शपथ दिलाई।

मुख्यमंत्री ने मोदी का चोपड़ा जल स्रोत का भ्रमण किया और जिला प्रशासन को इस ऐतिहासिक धरोहर की सुरक्षा के साथ बेहतर रखरखाव करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मोदी का चोपड़ा गोवर्धन सागर का ही एक अंग है। इसकी विशेषता यह है कि यहां सदैव पानी की निर्बाध आपूर्ति बनी रहती है।

विश्व पर्यावरण दिवस के मौके पर 5 जून को राज्य में जल गंगा संवर्धन अभियान की शुरुआत की गई थी। इस अभियान के दौरान विभिन्न स्थानों पर कार्यक्रम आयोजित किए गए और लोगों को जल संरक्षण संवर्धन के महत्व से अवगत कराया गया।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   16 Jun 2024 6:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story