राजनीति: दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 70 सीटों पर 60.54 फीसदी मतदान, महिला वोटर्स का दिखा दम

दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025  70 सीटों पर 60.54 फीसदी मतदान, महिला वोटर्स का दिखा दम
दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज जारी होंगे। कुछ ही देर में रुझान भी सामने आने लगेंगे। 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया। इसके मुताबिक कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ है। आकलन करने पर पता चलता है कि महिलाओं की सहभागिता पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है।

नई दिल्ली, 8 फरवरी (आईएएनएस)। दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 के नतीजे आज जारी होंगे। कुछ ही देर में रुझान भी सामने आने लगेंगे। 7 फरवरी को चुनाव आयोग ने दिल्ली में पड़े कुल मतदान का आंकड़ा पेश किया। इसके मुताबिक कुल 60.54 फीसदी मतदान हुआ है। आकलन करने पर पता चलता है कि महिलाओं की सहभागिता पुरुषों के मुकाबले ज्यादा रही है।

दिल्ली चुनाव में पहली बार पुरुषों से ज्यादा महिलाओं ने वोट किया है। महिला मतदाताओं ने 60.92% मतदान किया है, जबकि पुरुषों ने 60.21% से ज्यादा वोट डाला है। इस चुनाव में मतदान करने वाले मतदाताओं की कुल संख्या 94,51,997 है, जिसमें से 50,42,988 पुरुष, 44,08,606 महिलाएं और 403 अन्य श्रेणी के मतदाता हैं।

वहीं, चुनाव आयोग ने दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों पर हुए मतदान के जो आंकड़े जारी किए हैं, उसके अनुसार नरेला में 61.85, बुराड़ी 59.48, तिमारपुर 55.98, आदर्श नगर 56.43, बादली 63.03, रिठाला 57.89, बवाना 59.46, मुडका 60.30, किरारी 62.39, सुलतानपुर माजरा 60.25, नागलोई जाट 59.07, मंगोल पुरी 64.81, रोहिणी 62.15, शालीमार बाग 58.28, शकुरबस्ती 63.23, त्रि नगर 62.21, वजीरपुर 55.65, माडल टाउन 53.62, सदर बाजार 60.5, चांदनी चौक 55.96, मटिया महल 65.11, बल्लीमारान 63.9, करोल बाग 54.55, पटेल नगर 58.07, मोती नगर 58.77, मादीपुर 63.28, राजौरी गार्डन 63.06, हरी नगर 60.74, तिलक नगर 60.05, जनक पुरी 62.65, विकासपुरी 59.07, उत्तम नगर 61.66, द्वारका 61.96, मटियाला 60.87, नजफगढ़ 64.14, बिजवासन 61.13, पालम 62.41, दिल्ली कैंट 59.36, राजेन्द्र नगर 61.25, नई दिल्ली 56.41, जंगपुरा 57.49, कस्तूरबा नगर 54.15, मालवीय नगर 54.07, आर के पुरम 54.01, महरौली 53.02, छत्तरपुर 62.79, देवली 59.58, अंबेडकर नगर 59.47, संगम विहार 61.08, ग्रेटर कैलाश 54.92, कालकाजी 54.59, तुगलकाबाद 56.03, बदरपुर 56.93, ओखला 54.96, त्रिलोक पुरी 65.28, कोंडली 62.97, पटपड़गंज 60.75, लक्ष्मी नगर 60.87, विश्वास नगर 60.72, कृष्णा नगर 64.04, गांधीनगर 61.01, शाहदरा 62.58, सीमा पुरी 65.25, रोहतास नगर 65.3, सीलमपुर 68.71, घोंडा 61.03, बाबरपुर 65.86, गोकलपुर 68.29, मुस्तफाबाद 69.01, करावल नगर 64.4 प्रतिशत मतदान हुए हैं।

दिल्ली कैंट सीट का परिणाम जल्दी आने की उम्मीद है। इस सीट पर सबसे कम करीब 78 हजार मतदाता हैं। यहां पर 59.36 फीसदी मतदान हुआ था। वहीं, विकासपुरी सीट पर 4.56 लाख मतदाता हैं। ऐसे में यहां का परिणाम देर से घोषित हो सकता है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On :   8 Feb 2025 7:46 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story