Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 9 March 2025 6:42 PM IST
तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की स्थिति चिंताजनक - एल मुरुगन
केंद्रीय राज्य मंत्री एल मुरुगन ने शनिवार को तमिलनाडु में कानून व्यवस्था की स्थिति पर चिंता जताई। उन्होंने कहा कि राज्य में महिलाएं अब अकेले चलने में असुरक्षित महसूस करती हैं और यह स्थिति बेहद चिंताजनक है। तमिलनाडु में कानून व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ है और मौजूदा समय में भयावह स्थिति है।
- 9 March 2025 6:25 PM IST
‘पंचायत’ सीजन 4 पर अभिनेता जितेंद्र कुमार ने दी प्रतिक्रिया
हिट सीरीज ‘पंचायत’ में अपने काम के लिए मशहूर अभिनेता जितेंद्र कुमार ने राजस्थान में आयोजित आईफा के 25 वें सीजन के साथ पंचायत के चौथे सीजन पर बात की। दर्शकों को हिंट देते हुए उन्होंने कहा कि उनका पसंदीदा शो 'पंचायत' जल्द आने वाला है।
- 9 March 2025 6:11 PM IST
महाकुंभ पर राज ठाकरे के बयान पर नलिन कोहली की आई प्रतिक्रिया
महाकुंभ पर महाराष्ट्र नवनिर्माण सेना (मनसे) के प्रमुख राज ठाकरे की टिप्पणी पर भाजपा नेता नलिन कोहली ने रविवार को प्रतिक्रिया दी। नलिन कोहली ने आईएएनएस बातचीत के दौरान महाकुंभ पर राज ठाकरे की टिप्पणी पर कहा कि कुंभ आस्था का केंद्र है। करोड़ों लोगों की आस्था इससे जुड़ी है।
- 9 March 2025 5:30 PM IST
दक्षिण कोरिया राष्ट्रपति यून की रिहाई के एक दिन बाद सियोल में बड़ी रैलियों का आयोजन
दक्षिण कोरिया की राजधानी सोल में रविवार को हजारों लोग राष्ट्रपति यून सूक योल के पक्ष या विपक्ष में रैली करने के लिए इक्ट्ठा हुए। यून शनिवार को हिरासत से रिहा हुए थे। उनकी रिहाई ने देश का राजनीतिक माहौल गरमा दिया।
- 9 March 2025 5:25 PM IST
दुनिया जानती है कि गणित के आविष्कारक कौन थे? शमा मोहम्मद को हासिल करना चाहिए ज्ञान गिरिराज सिंह
कांग्रेस नेता शमा मोहम्मद ने दावा किया कि इस्लाम ने दुनिया को गणित दिया है। उनके इस बयान पर केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने पलटवार किया है। उन्होंने कहा कि अगर किसी को ज्ञान की कमी हो तो उसकी मूर्खता पर क्या बोला जाए।
- 9 March 2025 5:19 PM IST
चैंपियंस ट्रॉफी
वरुण चक्रवर्ती ने फिलिप्स को भेजा पवेलियन, 165 रन पर न्यूजीलैंड की आधी टीम आउट
- 9 March 2025 5:00 PM IST
भारत और ईयू फ्री ट्रेड एग्रीमेंट पर अगले राउंड की बातचीत 10 मार्च से करेंगे शुरू
भारत और यूरोपीय यूनियन (ईयू) के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (एफटीए) पर अगले राउंड की बातचीत बेल्जियम की राजधानी ब्रसेल्स में सोमवार से शुरू हो सकती है। दोनों आर्थिक महाशक्तियों के बीच ट्रेड को लेकर बातचीत इस साल पूरी हो सकती है। यह जानकारी एक वरिष्ठ अधिकारी की ओर से दी गई।
- 9 March 2025 4:52 PM IST
बांग्लादेश 8 वर्षीय बच्ची के साथ बलात्कार के बाद देश भर में विरोध प्रदर्शन
बांग्लादेश में एक आठ वर्ष की बच्ची के साथ रेप की घटना के बाद लोगों को गुस्सा भड़क उठा है। देश में भर में लोगों ने रविवार को सड़कों पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। उन्होंने महिलाओं और बच्चों के खिलाफ हिंसा को रोकने के लिए सख्त कदम उठाने की मांग की।
- 9 March 2025 4:40 PM IST
'धमकाने वाली' शक्तियों का वार्ता पर जोर ट्रंप के 'बातचीत ऑफर' पर ईरान
ईरान के सर्वोच्च नेता अली खामेनेई ने कहा कि कुछ 'धमकाने वाली' शक्तियों की तरफ से बातचीत पर जोर देने का मकसद मुद्दों को हल करना नहीं, बल्कि इस्लामी गणराज्य पर अपनी मांगें थोपना है।
- 9 March 2025 4:40 PM IST
स्वास्थ्य पेशेवरों के कौशल विकास में एनआईएचएफडब्ल्यू ने निभाई है महत्वपूर्ण भूमिका - अनुप्रिया पटेल
केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल रविवार को राष्ट्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण संस्थान (एनआईएचएफडब्ल्यू) के 48वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल हुईं। उन्होंने स्वास्थ्य पेशेवरों के कौशल विकास में संस्थान के योगदान की सराहना की।
Created On :   9 March 2025 8:00 AM IST