Breaking News: आज की बड़ी खबरें 09 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 10 March 2025 1:44 AM IST
होली को लेकर पंजाब में सुरक्षा सख्त, पुलिस ने चलाया तलाशी अभियान
होली से पहले पंजाब पुलिस ने रविवार को 262 बस स्टैंडों पर घेराबंदी और तलाशी अभियान चलाया। यह अभियान पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) पंजाब गौरव यादव के निर्देश पर सभी 28 पुलिस जिलों में चलाया गया।
- 9 March 2025 11:55 PM IST
भारत ने तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी पर किया कब्जा, देशभर में जश्न का माहौल
भारतीय क्रिकेट टीम ने रविवार को तीसरी बार चैंपियंस ट्रॉफी का खिताब अपने नाम किया। कप्तान रोहित शर्मा की शानदार 76 रनों की पारी और श्रेयस अय्यर, केएल राहुल तथा हार्दिक पांड्या के महत्वपूर्ण योगदान से भारत ने न्यूजीलैंड को चार विकेट से हराया और चैंपियंस ट्रॉफी 2025 पर अपना कब्जा जमाया। इस ऐतिहासिक जीत के बाद देशभर में जश्न का माहौल है। सभी जगह क्रिकेट प्रेमियों ने भारतीय टीम के प्रति प्यार का इजहार किया।
- 9 March 2025 11:44 PM IST
हिंदू राष्ट्र की बात करना अपराध नहीं - जनार्दन सिंह सिग्रीवाल
भाजपा सांसद जनार्दन सिंह सिग्रीवाल ने पंडित धीरेंद्र शास्त्री द्वारा भारत को हिंदू राष्ट्र बनाने की मांग पर अपनी राय दी। उन्होंने कहा कि हिंदू राष्ट्र की बात करना हिंदुस्तान में कोई अपराध नहीं है। हिंदू का मतलब एक विशेष धर्म से नहीं जोड़ा जा सकता। हिंदू का मतलब उन लोगों से है जो भारत में रहते हैं और जो इसकी संस्कृति और संस्कार के अनुसार जीवन जीते हैं।
- 9 March 2025 10:57 PM IST
25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार के आयोजन पर बोलीं दीया कुमारी
राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने रविवार को 25वें अंतर्राष्ट्रीय भारतीय फिल्म अकादमी पुरस्कार (आईफा) के आयोजन पर आईएएनएस से बातचीत के दौरान कहा कि लोगों में बहुत उत्साह है।
- 9 March 2025 10:33 PM IST
पहले बिहार में 'जंगलराज' था, अब 'एफआईआर' राज है आरसीपी सिंह
आप सबकी आवाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष सह पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह ने कहलगांव विधानसभा इलाके के गोराडीह इलाके में कहा कि पहले बिहार में 'जंगलराज' था और अब 'एफआईआर' राज है।
- 9 March 2025 9:45 PM IST
सपा सांसद रमा शंकर राजभर का यूपी सरकार पर हमला
समाजवादी पार्टी (सपा) के सलेमपुर लोकसभा सीट से सांसद रमाशंकर राजभर ने उत्तर प्रदेश में बढ़ते अपराधों को लेकर योगी सरकार पर तीखा हमला बोला। उन्होंने सीतापुर में पत्रकार की हत्या और निशातगंज में ऑटो चालक की हत्या का जिक्र करते हुए कहा कि प्रदेश में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
- 9 March 2025 8:53 PM IST
सांसद शैलजा ने कांग्रेस में गुटबाजी को नकारा, भाजपा सरकार पर किया हमला
हरियाणा के सिरसा से लोकसभा सांसद कुमारी शैलजा ने रविवार को कांग्रेस संगठन में हो रही देरी, गुटबाजी के आरोपों और अर्थव्यवस्था के मुद्दे पर खुलकर बात की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में संगठनात्मक फैसले राजनीतिक होते हैं और इसका निर्णय पार्टी हाईकमान लेता है। साथ ही, उन्होंने कांग्रेस में गुटबाजी के आरोपों को सिरे से खारिज कर दिया।
- 9 March 2025 8:09 PM IST
डॉ. इंद्रनील ने धर्मांतरण के खिलाफ मध्यप्रदेश के सीएम के सख्त सजा के बयान का किया समर्थन
भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) पश्चिम बंगाल के अध्यक्ष डॉ. इंद्रनील खान ने रविवार को आईएएनएस से बातचीत के दौरान विभिन्न मुद्दों पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आज के भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच से लेकर धर्मांतरण, हिंदू राष्ट्र और औरंगजेब विवाद तक हर विषय पर स्पष्ट टिप्पणी की।
- 9 March 2025 7:27 PM IST
बुरे समय में भी मैंने फिल्मों को ‘ना’ कहने का किया साहस आमिर खान
बॉलीवुड सुपरस्टार आमिर खान अपने 60वें जन्मदिन से पहले रविवार को मुंबई में ‘आमिर खान: सिनेमा का जादूगर’ फिल्म फेस्टिवल के लंच में शामिल हुए। इस दौरान खान ने फिल्म से जुड़े अपने कई अनुभव शेयर किए। - 9 March 2025 7:07 PM IST
'अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण कराएगी योगी सरकार, करेगी तकनीक से लैस'
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाने पर विशेष जोर है। इस संदर्भ में समय-समय पर बैठक कर वह परिवहन विभाग के अधिकारियों को दिशा-निर्देश भी देते हैं। विभागीय अधिकारी व कर्मचारी नवीनतम तकनीक से लैस हों, इस पर भी उनका विशेष फोकस है।
Created On :   9 March 2025 8:00 AM IST