Breaking News: आज की बड़ी खबरें 06 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 7 March 2025 1:01 AM IST
छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है- उपमुख्यमंत्री अरुण साव
छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा, "राज्य की अर्थव्यवस्था के सुचारू संचालन के परिणामस्वरूप हमें लगातार केंद्र सरकार से प्रशंसा मिल रही है और केंद्र सरकार लगातार छत्तीसगढ़ को इंसेंटिव भी दे रही है और इसलिए विष्णुदेव साय के नेतृत्व में हमारी सरकार ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी के माध्यम से पेट्रोल पर वैट में एक रुपए की कटौती की है। यह छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है...हम लगातार लोगों को अधिक से अधिक लाभ पहुंचाने के लिए काम कर रहे हैं..."
- 7 March 2025 12:55 AM IST
के.सी. वेणुगोपाल अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे
कांग्रेस महासचिव (संगठन) और सांसद के.सी. वेणुगोपाल अहमदाबाद हवाई अड्डे पर पहुंचे।
- 7 March 2025 12:49 AM IST
गुजरात कर्ज में डूबे व्यक्ति ने आत्महत्या की कोशिश
गुजरात कर्ज में डूबे व्यक्ति ने पत्नी और बेटे की हत्या कर किया आत्महत्या का प्रयास, पुलिस जांच में जुटी है।
- 7 March 2025 12:46 AM IST
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद का RJD पर तीखा हमला बोला
JDU नेता राजीव रंजन प्रसाद का RJD पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने तेजस्वी यादव के सत्ता में ना आने का किया दावा किया है।
- 7 March 2025 12:17 AM IST
बाबा बागेश्वर ने कहा कि हम इस देश के हिंदुओं को जगाने आए हैं
गोपालगंज में बाबा बागेश्वर ने कहा कि हम इस देश के हिंदुओं को जगाने आए हैं।
- 6 March 2025 11:59 PM IST
बिहार- महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में बनी आगामी रणनीति
महागठबंधन तेजस्वी के ही नेतृत्व में चलेगा। महागठबंधन विधानमंडल दल की बैठक में बनी आगामी रणनीति।
- 6 March 2025 11:46 PM IST
गोवा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद- मंत्री अनिल राजभर
उत्तर प्रदेश सरकार के मंत्री अनिल राजभर ने कहा, "मैं गोवा के मुख्यमंत्री का धन्यवाद करता हूं कि आज हुई गोवा और उत्तर प्रदेश के श्रम विभाग की समन्वय बैठक में शामिल होकर उन्होंने हमारा मनोबल बढ़ाया। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का यह मानना है कि देश में जहां भी अच्छी योजनाएं चल रही हैं उसे हमें उत्तर प्रदेश में लाना चाहिए। इस तरह की बैठकों से विचारों और कार्यों का भी आदान-प्रदान होगा और दूसरे प्रदेश को भी इसका लाभ मिलेगा।"
- 6 March 2025 11:20 PM IST
ताड़ी को कतई शराब की श्रेणी में नहीं ला सकते हैं- चिराग पासवान
केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान ने कहा- हमने हमेशा कहा है कि नीरा को, ताड़ी को कतई शराब की श्रेणी में नहीं ला सकते हैं क्योंकि यह एक प्राकृतिक पदार्थ है। गठबंधन में भी हमने इस बात को रखने का काम किया है। एक बड़ा समुदाय है जो इस व्यवसाय के साथ जुड़ा हुआ है। उनकी बातों को और उनकी सोच को सम्मान देने की जरूरत है। प्राकृतिक पदार्थ को शराब की श्रेणी में नहीं लाया जा सकता है।
- 6 March 2025 11:10 PM IST
EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन पर जी किशन रेड्डी का बयान
EPFO के क्षेत्रीय कार्यालय के उद्घाटन पर केंद्रीय मंत्री और तेलंगाना भाजपा अध्यक्ष जी किशन रेड्डी ने कहा- आज तेलंगाना क्षेत्रीय कार्यालय का उद्घाटन किया गया। तेलंगाना में लाखों लोग EPFO के लिए पंजीकरण कर रहे हैं... सरकार EPFO के लिए पंजीकरण करने वाले लोगों को अधिक से अधिक सुविधाएं देने के लिए काम कर रही है।
- 6 March 2025 10:40 PM IST
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पारादीप फिशिंग पोर्ट पर कई नावों में लगी आग
ओडिशा के जगतसिंहपुर में पारादीप फिशिंग पोर्ट पर कई नावों में आग लगी। आग बुझाने का काम जारी है। मौके पर कई लोग पहुंच गए हैं। इसके अलावा दमकल की टीम भी मौके पर मौजूद है। आग बुझाने का काम जारी है। आग काफी भयानक है। जिसे दूर से ही देखा जा रहा है। दमकल की टीम आग पर पानी की बौछार कर रही है।
Created On :   6 March 2025 8:00 AM IST