Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव

आज की बड़ी खबरें 28 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
28 जनवरी 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 28 Jan 2025 1:51 PM IST

    BJP सांसद मनोज तिवारी ने केजरीवाल को घेरा

    भारतीय जनता पार्टी सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि हम वही बात कह रहे हैं, जो जनता कहना चाहती है। जो पानी हरियाणा से आ रहा है, उस पानी में हम नहाते हैं। अरविंद केजरीवाल को शर्म आनी चाहिए। दिल्ली को बहाने नहीं बदलाव चाहिए। 

  • 28 Jan 2025 1:45 PM IST

    न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर चुना गया

    दुबई, 28 जनवरी (आईएएनएस)। अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (आईसीसी) ने न्यूजीलैंड की अमेलिया केर को आईसीसी महिला क्रिकेटर ऑफ द ईयर के लिए राचेल हेहो फ्लिंट ट्रॉफी का विजेता घोषित किया है। कैलेंडर वर्ष के दौरान खेल के सभी प्रारूपों में शानदार प्रदर्शन करने वाली केर 2024 में व्हाइट फर्न्स को उनके पहले आईसीसी महिला टी20 विश्व कप के लिए प्रेरित करने के बाद प्रतिष्ठित ट्रॉफी जीतने वाली पहली न्यूजीलैंडर बन गई हैं।

  • 28 Jan 2025 1:40 PM IST

    विकास को मिलेगा बढ़ावा यूरोपीय संघ के प्रतिबंध निलंबित होने पर सीरिया का बयान

    सीरिया के अंतरिम विदेश मंत्री असद हसन अल-शिबानी ने दमिश्क के खिलाफ प्रतिबंधों को एक वर्ष के लिए निलंबित करने के यूरोपीय संघ (ईयू) के फैसले का स्वागत किया। उन्होंने कहा कि यह ऐसा कदम है, जो सीरियाई लोगों के जीवन स्तर को बेहतर कर सकता है और आर्थिक सुधार के लिए मददगगार साबित हो सकता है।

  • 28 Jan 2025 1:35 PM IST

    कैसा रहेगा हिमाचल प्रदेश का मौसम?

    हिमाचल प्रदेश के मौसम की बात करें तो राज्य के मौसम में बदलाव आएगा। 2 नए पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो रहे हैं। वहीं, आने वाले दिनों में कुछ इलाकों में बारिश की संभावना जताई गई है। 30 जनवरी तक ज्यादा ऊंचे वाले इलाकों में बारिश होगी। आपको बता दें कि, मौसम विभाग ने हमीरपुर, ऊना, बिलासपुर और मंडी जिला में शीतलहर का अलर्ट जारी है। इन जिलों में सुबह और रात के वक्त ठंडी हवाएं चलेगी। साथ ही कड़ाके की सर्दी भी पड़ेगी।

  • 28 Jan 2025 1:30 PM IST

    जम्मू-कश्मीर में होगी बर्फबारी

    जम्मू-कश्मीर के मौसम की बात करें तो 29 जनवरी से लेकर 2 फरवरी तक कुछ इलाकों में बर्फबारी और बारिश देखने को मिल सकती है। राज्य में आज अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान -1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जाएगा। 

  • 28 Jan 2025 1:25 PM IST

    दिल्ली का मौसम

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में बीते कुछ दिनों से तापमान में बढ़त दर्ज की गई थी जिससे दिल्ली वासियों को ठंड से थोड़ी राहत मिली थी। लेकिन अब समौसम का मिजाज फिर बदलता हुआ नजर आ रहा है। दिल्ली में एक बार फिर तापमान में गिरावट आ सकती है जिससे लोगों को ठंड का एहसास होगा। आज सुबह न्यूनतम तापमान 6.6 डिग्रीस सेल्सियस दर्ज किया गया था। वहीं, मौसम विभाग के वैज्ञानिकों के मुताबिक, 1 फरवरी को दिल्ली में बारिश होने की आशंका जताई जा रही है।

  • 28 Jan 2025 1:19 PM IST

    'केजरीवाल झूठ बोल रहे हैं,' बीजेपी उम्मीदवार परवेश वर्मा का बड़ा दावा

    अरविंद केजरीवाल द्वारा यमुना नदी के पानी को लेकर हरियाणा सरकार पर लगाए गए आरोप पर नई दिल्ली विधानसभा क्षेत्र से भाजपा उम्मीदवार परवेश वर्मा ने कहा कि वो झूठ बोल रहे हैं। उन्होंने कहा कि हरियाणा ने पानी में जहर मिलाया है। यह बहुत बड़ा अपराध है, चुनाव आयोग को इस पर कार्रवाई करनी चाहिए। केजरीवाल को गिरफ्तार किया जाना चाहिए और उनका नामांकन रद्द किया जाना चाहिए। 

  • 28 Jan 2025 1:12 PM IST

    सीएम आतिशी ने लिखा इलेक्शन कमीशन को पत्र

    AAP के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि आतिशी ने आज फिर पानी के मुद्दे पर चुनाव आयोग को पत्र लिखा है। दिल्ली जल बोर्ड के सीईओ ने कल पुष्टि की है कि दिल्ली में आने वाले पानी में अमोनिया नामक जहर मिला हुआ है। चुनाव आयोग ने भगवंत मान और आतिशी को आज शाम 4 बजे मिलने का समय दिया है। वो दोनों जाएंगे। सैनी साहब (हरियाणा के मुख्यमंत्री), पानी पर राजनीति मत करो। हमें डराने की कोशिश मत करो कि आप केस कर देंगे। मैं दिल्ली के लोगों को मरने नहीं दूंगा।

  • 28 Jan 2025 1:07 PM IST

    प्रेसिडेंट मुर्मू शुक्रवार को करेंगी सदनों को संबोधित

    राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शुक्रवार (31 जनवरी 2025) को संसद के दोनों सदनों को संबोधित करेंगी। संसद के बजट सत्र का पहला भाग 31 जनवरी 2025 को शुरू होकर 13 फरवरी को समाप्त होगा। सत्र का दूसरा भाग 10 मार्च 2025 को शुरू होकर 4 अप्रैल 2025 को समाप्त होगा।

  • 28 Jan 2025 1:00 PM IST

    उदय गिल ने आप पार्टी का दामन थामा

    वाल्मीकि चौपाल के अध्यक्ष उदय गिल ने आम आदमी पार्टी को ज्वाइन किया है। इस पर केजरीवाल ने कहा है कि, चुनाव में हमें फायदा मिलेगा।

Created On :   28 Jan 2025 8:02 AM IST

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story