Breaking News: आज की बड़ी खबरें 28 फरवरी 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 28 Feb 2025 3:50 PM IST
जौनपुर में सूटकेस के अंदर शव मिला
जौनपुर के कमला अस्पताल के सामने तालाब की झाड़ियों में एक सूटकेस में शव मिला है। शव की पहचान के लिए पुलिस और फॉरेंसिक टीम जांच में जुटी है।
- 28 Feb 2025 3:45 PM IST
हेल्थ डिपार्टमेंट पर कैग रिपोर्ट पेश
दिल्ली विधानसभा में हेल्थ डिपार्टमेंट पर कैग की रिपोर्ट पेश की गई है।
- 28 Feb 2025 3:40 PM IST
निफ्टी में 22130 से निचले स्तर पर बंद हुआ
भारतीय शेयर बाजार में आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) के 50 शेयरों पर आधारित संवेदी सूचकांक निफ्टी भी 420.35 अंक यानि कि 1.86 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,124.70 के स्तर पर बंद हुआ।
- 28 Feb 2025 3:35 PM IST
सेंसेक्स में 1400 अंकों से अधिक की गिरावट
भारतीय शेयर बाजार में आज बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) के 30 शेयरों पर आधारित संवेदी सेंसेक्स 1414.33 अंक यानि कि 1.90 प्रतिशत की गिरावट के साथ 73,198.10 के स्तर पर बंद हुआ।
- 28 Feb 2025 3:30 PM IST
भारी गिरावट के साथ बंद हुआ शेयर बाजार
भारतीय शेयर बाजार में गिरावट का सिलसिला जारी है। आज दिनभर के उतार चढ़ाव के बाद बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
- 28 Feb 2025 3:25 PM IST
संभल जामा मस्जिद की साफ-सफाई और लाइटनिंग को हरी झंडी
इलाहाबाद हाईकोर्ट ने संभल की शाही जामा मस्जिद की साफ-सफाई और लाइटनिंग की अनुमति दे दी है। अगली सुनवाई 4 मार्च को होगी।
- 28 Feb 2025 3:20 PM IST
5 आतंकवादियों की संपत्ति जब्त
जम्मू-कश्मीर के रामबन में हिजबुल के पांच आतंकवादियों की संपत्ति जब्त की गई है।
- 28 Feb 2025 3:15 PM IST
दशरथ मांझी को भारत रत्न दिए जाने की मांग
जीतनराम मांझी ने 'माउंटेन मैन' दशरथ मांझी को भारत रत्न दिए जाने की मांग की है।
- 28 Feb 2025 3:10 PM IST
अफगानिस्तान ने जीता टॉस
चैम्पियंस ट्रॉफी में आज अफगानिस्तान ने टॉस जीता है और ऑस्ट्रेलिया की पहले गेंदबाजी होगी।
- 28 Feb 2025 3:05 PM IST
ग्लेशियर टूटने के बाद 47 मजदूर लापता
उत्तराखंड के चमोली के माणा गांव में ग्लेशियर टूटने के बाद से 47 मजदूर लापता हैं। यहां रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।
Created On :   28 Feb 2025 8:02 AM IST