Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

आज की बड़ी खबरें 27 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव
27 मार्च 2025 दैनिक भास्कर में आज की ताजा बड़ी खबरें, दुनिया, देश, राजनीति, खेल, मनोरंजन, व्यापार, टेक्नोलॉजी, शिक्षा, जुर्म, जीवन शैली एवं राशिफल की हिंदी न्यूज़ पढ़ें

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें

Live Updates

  • 27 March 2025 5:05 AM

    सोने की कीमत में आई मामूली तेजी

    राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के अलावा नोएडा, गाजियाबाद, लखनऊ, और जयपुर जैसे शहरों में 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 81,850 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई है। वहीं 24 कैरेट सोने की कीमत 89,400 रुपए प्रति 10 ग्राम तक हो गई है।

  • 27 March 2025 5:00 AM

    चांदी की कीमत

    यदि चांदी का रेट देखा जाए तो इसमें बीते दिन के मुकाबले कोई बदलाव नहीं हुआ है जिसके बाद इसकी कीमत 1,02,100 रुपए प्रति किलोग्राम पर बनी हुई है।

  • 27 March 2025 4:55 AM

    भारतीय रुपया में गिरावट

    भारतीय रुपया की तो, यह बुधवार के बंद स्तर के मुकाबले गुरुवार को 20 पैसे कमजोर होकर 85.91 प्रति डॉलर पर खुला। 

  • 27 March 2025 4:50 AM

    निफ्टी में 41 अंकों की गिरावट

    कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (27 मार्च 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। निफ्टी भी 41.40 अंक यानि कि 0.18 प्रतिशत की गिरावट के साथ 23,445.45 के स्तर पर खुला।

  • 27 March 2025 4:45 AM

    सेंसेक्स में 117 अंकों की गिरावट

    कमजोर वैश्विक संकेतों के बीच देश का शेयर बाजार कारोबारी सप्ताह के चौथे दिन (27 मार्च 2025, गुरुवार) गिरावट के साथ खुला। सेंसेक्स 117.38 अंक यानि कि 0.15 प्रतिशत की गिरावट के साथ 77,171.12 के स्तर पर खुला।

  • 27 March 2025 4:41 AM

    कई शहरों में बदल गए ईंधन के रेट

    आज बैंगलोर में पेट्रोल 06 पैसे कम होकर 102.92 रुपए और डीजल 05 पैसे घटकर 88.99 रुपए प्रति लीटर हो गया है। भुवनेश्वर में भी पेट्रोल 28 पैसे कम होकर 101.11 रुपए और डीजल 27 पैसे कम होकर 92.69 रुपए प्रति लीटर हो गया है। जबकि, पटना में पेट्रोल 06 पैसे बढ़कर 105.53 रुपए और डीजल 05 पैसे महंगा होकर 92.37 रुपए प्रति लीटर हो गया है।

  • 27 March 2025 4:30 AM

    सांसद डिंपल यादव का बड़ा बयान

    सांसद रामजी लाल सुमन के साथ घटित घटना को सांसद डिंपल यादव ने बताया दुर्भाग्यपूर्ण

  • 27 March 2025 4:17 AM

    यूनुस को मिली मोदी की चिट्ठी

    मुलाकात की राह देख रहे मोहम्मद यूनुस को मिली PM मोदी की चिट्ठी, भारत ने बांग्लादेश को याद दिलाया मुक्ति संग्राम और साझा इतिहास 

  • 27 March 2025 4:08 AM

    UP के हालातों पर बोली डिंपल

    UP के हालात ख़राब हैं, सड़क पर बम फटते हैं, लड़कियों के साथ ग़लत व्यवहार होता है: डिंपल यादव

  • 27 March 2025 3:56 AM

    भाषा पर स्टालिन

    भाषा नीति और परिसीमन पर पूरे देश में आवाज़ गूंज रही, BJP घबरा गई: एमके स्टालिन

Created On :   27 March 2025 2:30 AM

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story