Breaking News: आज की बड़ी खबरें 27 जनवरी 2025 हिंदी न्यूज़ लाइव
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 Jan 2025 12:20 PM IST
ट्रंप के आदेश से एयरपोर्ट से वापस लौटा भारतीय कपल
अमेरिकी में प्रवासियों की संख्या सीमित करने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आदेश के बाद भारतीयों की पमस्या बढ़ गई है। हाल ही में एक कपल को एयरपोर्ट से ही वापस लौटना पड़ा है।
- 27 Jan 2025 12:15 PM IST
चुनाव से रैली करेंगे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी दिल्ली विधानसभा चुनाव 2025 से पहले 3 रैलियां करेंगे।
- 27 Jan 2025 12:10 PM IST
सोना- चांदी की कीमतों में गिरावट आई
भारतीय सर्राफा बाजार में सोना- चांदी (Gold- Silver) की कीमतों में राहत देखने को मिली है। आज (27 जनवरी 2025, सोमवार) 24 कैरेट गोल्ड की कीमत 82,400 रुपए प्रति 10 ग्राम के आसपास पहुंच गई है। वहीं 22 कैरेट सोने की कीमत 75,500 रुपए प्रति 10 ग्राम पर आ गई है। जबकि, चांदी की कीमत 97,400 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई है।
- 27 Jan 2025 12:05 PM IST
सेंसेक्स 506 अंक नीचे, निफ्टी 22,938 पर पहुंचा
मिश्रित वैश्विक संकेतों के बावजूद देश का शेयर बाजार आज गिरावट के साथ खुला। फिलहाल सेंसेक्स 506.87 अंक यानि कि 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 75,683.59 के स्तर पर कारोबार कर रहा है। वहीं निफ्टी भी 153.65 अंक यानि कि 0.67 प्रतिशत की गिरावट के साथ 22,938.55 के स्तर पर कारोबार कर रहा है।
- 27 Jan 2025 12:00 PM IST
भारतसिंह सोलंकी ने किया बीजेपी पर वार, कहा- भाजपा मुख्य मुद्दों से लोगों का ध्यान भटका रही है
76वें गणतंत्र दिवस परेड में कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शामिल नहीं हुए। इस पर भाजपा ने कांग्रेस पर गंभीर आरोप लगाए। भाजपा के आरोपों पर कांग्रेस नेता भरतसिंह सोलंकी ने न्यूज एजेंसी आईएएनएस से बात की।
- 27 Jan 2025 11:51 AM IST
महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने के लिए पहुंचे गृहमंत्री
महाकुंभ में संगम में डुबकी लगाने के लिए और सभी संतों से आशीर्वाद लेने के लिए गृहमंत्री अमित शाह अपने परिवारवालों के साथ पहुंच गए हैं।
- 27 Jan 2025 11:48 AM IST
पिता की जयंती पर भावुक हुईं 'अनुपमा', अपने पिता जी के संघर्ष को किया याद
अभिनेत्री रूपाली गांगुली के दिवंगत पिता अनिल गांगुली की आज जयंती है। अभिनेत्री ने सोशल मीडिया पर भावुक पोस्ट शेयर कर उन्हें अपना 'हीरो' बताया। पिता को ‘शिक्षक’ मानने वाली अभिनेत्री ने बताया कि पिता मानते थे कि हम यहां (एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री) पैसे कमाने नहीं बल्कि कर्म कमाने आए हैं।
- 27 Jan 2025 11:40 AM IST
कुंभ में स्नान करने से पहले अमित शाह ने एक्स पर किया पोस्ट
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को कुंभ में स्नान करने से पहले अपने सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर पोस्ट कर खुशी जाहिर की।
- 27 Jan 2025 11:34 AM IST
अफगानिस्तान महिला क्रिकेट टीम का होने वाला है मेलबर्न में प्रदर्शनी मैच
क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया (सीए) के मुख्य कार्यकारी निक हॉकले ने कहा कि अफगानिस्तान की महिला क्रिकेट टीम का मेलबर्न में होने वाला प्रदर्शनी मैच देश की महिलाओं के लिए "उम्मीद की एक नई किरण" है।
- 27 Jan 2025 11:23 AM IST
उत्तराखंड में होने जा रही है समान नागरिक संहिता लागू, सियासत हुई तेज
उत्तराखंड में आज से समान नागरिक संहिता लागू होने जा रही है। इस मुद्दे को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। उत्तराखंड कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने भाजपा पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि मैं सीएम धामी से पूछना चाहता हूं कि वह यूसीसी से प्रदेश में कैसे खुशहाली लाएंगे।
Created On :   27 Jan 2025 8:00 AM IST