Breaking News: आज की बड़ी खबरें 26 मार्च 2025 हिंदी न्यूज लाइव

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देश दुनिया में आज क्या घटा खास। जानिए दिनभर की तमाम बड़ी खबरें
Live Updates
- 27 March 2025 12:49 AM IST
अश्विनी वैष्णव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की
केंद्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव ने पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान को श्रद्धांजलि अर्पित की। पूर्व केंद्रीय मंत्री डॉ. देबेंद्र प्रधान का 17 मार्च को 84 वर्ष की आयु में निधन हो गया।
- 27 March 2025 12:36 AM IST
अनिल टाइगर की हत्या पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ की प्रतिक्रिया
भाजपा नेता अनिल टाइगर की हत्या पर केंद्रीय मंत्री संजय सेठ ने कहा- रांची सहित पूरा झारखंड अपराधियों के गिरफ्त में है। कानून का शासन ध्वस्त हो चुका है और अपराधियों को खुली छूट है। कोई सुरक्षित नहीं है। कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुका है। हम कल सुबह सड़क पर उतरकर इस अपराध के खिलाफ और इस बेईमान सरकार के खिलाफ कड़ा प्रतिरोध करेंगे। अपराधी उत्तर प्रदेश छोड़कर भाग गए। बहु-बेटी सुरक्षित हैं, व्यापारी सुरक्षित हैं..क्यों? क्योंकि भय है, योगी मॉडल है। योगी मॉडल लागू करो तभी अपराध रुकेगा।
- 27 March 2025 12:01 AM IST
लोकसभा से पारित हुआ 'त्रिभुवन' सहकारी यूनिवर्सिटी बिल 2025
लोकसभा से 'त्रिभुवन' सहकारी यूनिवर्सिटी बिल 2025 पारित हो गया है।
- 26 March 2025 11:47 PM IST
आगरा में CM योगी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग
आगरा में CM योगी के विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई है। ब्रेकिंग सिस्टम में दिक्कत थी।
- 26 March 2025 11:46 PM IST
इमरान प्रतापगढ़ी की इफ्तार पार्टी में राहुल गांधी-खड़गे पहुंचे
कांग्रेस सांसद इमरान प्रतापगढ़ी की इफ्तार पार्टी में राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे पहुंचे।
- 26 March 2025 11:36 PM IST
कोलकाता नाइट राइडर्स ने राजस्थान रॉयल्स को दी मात
कोलकाता नाइट राइडर्स (153/2) ने राजस्थान रॉयल्स (151/9) को 8 विकेट से हराया।
- 26 March 2025 11:20 PM IST
मऊ में ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल
मऊ में ऊर्जा मंत्री के कार्यक्रम में बिजली गुल, SDO और JE सस्पेंड हो गए हैं।
- 26 March 2025 7:26 PM IST
Shahdol News: डॉक्टर को हिंदी नहीं आती तो रेलकर्मियों का क्या दोष
रेलवे के कर्मचारी परेशानी लेकर रेलवे अस्पताल पहुंचते हैं तो उन्हे अपनी पीड़ा से ज्यादा इस समस्या से जूझना पड़ता है कि यहां पदस्थ डॉक्टर को हिंदी नहीं आती। डॉक्टर मरीजों की परेशानी नहीं समझते तो रेलवे के कर्मचारियों का क्या दोष।
- 26 March 2025 7:25 PM IST
Shahdol News: शिकायत सीएम हेल्पलाइन में सडक़ नहीं बनने की, अधिकारी ने कर दिया फोर्स क्लोज
वार्ड क्रमांक 25 हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मई 2023 में स्वीकृत रीवा होटल के सामने से मोतीलाल सिंह के घर तक की सीसी सडक़ स्वीकृति के डेढ़ साल बाद में नहीं बनने की शिकायत स्थानीय निवासी चार्टेड अकाउटेंट सुशील सिंघल ने सीएम हेल्पलाइन में दर्ज करवाई।
- 26 March 2025 7:25 PM IST
Shahdol News: सरस्वती स्कूल में तोडफ़ोड़, रजिस्टर जलाने का प्रयास
जिले के ब्यौहारी थाना क्षेत्र अंतर्गत आखेटपुर स्थित विद्या भारती सरस्वती शिशु मंदिर नामक स्कूल में अज्ञात बदमाशों द्वारा तोडफ़ोड़ मचाई गई। स्कूल का दरवाजा तोडक़र अंदर घुसे बदमाशों ने स्कूल में रखी सामग्री बिखेर दी, स्कूल में लगे पंखे को तोड़ा।
Created On :   26 March 2025 8:00 AM IST